'युवाओं का मसीहा बनेगा BJP का नेता? ABVP का समर्थन, BJP में Ravindra Singh Bhati की एंट्री'?
Rajasthan Tak
0:00 / 0:00
'युवाओं का मसीहा बनेगा BJP का नेता? ABVP का समर्थन, BJP में Ravindra Singh Bhati की एंट्री'?
14 509 просмотров · 1 месяц назад
Rajasthan Tak
2,03 млн подписчиков
14 509 просмотров · 1 месяц назад
युवाओं का मसीहा और अपने समाज की आवाज़.. क्या रविंद्र सिंह भाटी अब भारतीय जनता पार्टी में नज़र आने वाले हैं.. क्या भाटी की लड़ाई अब बीजेपी के घर से शुरु होने वाली है.. और क्या अब युवाओं का नेता बीजेपी का नेता होने जा रहा है..
ये सवाल न आज का है और ना ही यूंही उठा है.. बल्कि लंबे समय से.. रविंद्र सिंह भाटी के विधायक बनने से पहले से ही उठ रहा है.. हालांकि एक बार तो 7 दिन के लिए ही सही लेकिन भाटी बीजेपी के घर में रह चुके हैं.. लेकिन इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानि ABVP का साथ देकर भाटी ने इन बातों को एक बार फिर धार दे दिया है..
दरअसल जैसलमेर में एबीवीपी का आंदोलन चल रहा था.. जो अब सिर्फ छात्र राजनीति तक सीमित नहीं रहा.. पुलिस के खिलाफ छात्र नेताओं की भूख हड़ताल के बीच अब शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी खुलकर मैदान में उतर आए हैं..
भाटी ने साफ कहा है.. "ABVP जहां बुलाएगी... मैं वहां खड़ा मिलूंगा..
भाटी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्रों में एबीवीपी के कार्यकर्ता समय-समय पर देशभक्ति और छात्र हित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करते हैं.. ऐसे संगठनों के साथ पुलिस का कथित दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता..
रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि वो खुद लंबे समय तक विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ काम कर चुके हैं.. कहा कि कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगने गए छात्रों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उसकी वो कड़े शब्दों में निंदा करते हैं..
वहीं एबीवीपी के धरने को भाजपा के बाकी नेताओं का भी समर्थन मिला है.. बुधवार 29 जुलाई को पोकरण से भाजपा विधायक महंत प्रतापपुरी और जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी भी धरना स्थल पहुंचे.. दोनों नेताओं ने छात्रों से मुलाकात की.. उनकी बात सुनी और आंदोलन को समर्थन दिया..
वही समर्थन जो रविंद्र सिंह भाटी भी दे रहे हैं.. हालांकि पॉवर सेंटर वाले स्वरूप सिंह खारा नज़र नहीं आए.. और यहीं भाटी के बीजेपी में आने पर सबसे बड़ा सवाल भी है.. सवाल ये कि क्या स्वरूप सिंह जैसे नेताओं के बोते भाटी बीजेपी में जाएंगे.. और अगर जाएंगे तो पॉवर सेंटर का क्या होगा..
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
#RajasthanTak #Rajasthan #RajasthanNews #JaipurNews #UdaipurNews #JodhpurNews #BreakingNews #RajasthanHindiNews #RajasthanPolitics #RajasthanElection #LatestNews #GroundReport #RajasthanUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #DesertState
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak