Перейти к содержимому

इज़रायल का 'गाज़ा प्लान', 1 के बदले 56 की जान | Israel Gaza conflict | Decode with Sudhir Chaudhary

DD News

0:00 / 0:00

इज़रायल का 'गाज़ा प्लान', 1 के बदले 56 की जान | Israel Gaza conflict | Decode with Sudhir Chaudhary

211 812 просмотров · 11 месяцев назад
DD News
7,8 млн подписчиков
211 812 просмотров · 11 месяцев назад
आज इज़रायल और हमास के बीच युद्ध को 2 साल पूरे हो चुके हैं। वर्ष 2023 में आज ही के दिन हमास ने इज़रायल पर हमला किया था। हमास के हमले में इज़रायल के 1200 लोगों की जान गई और और तब से अब तक इज़रायल ने गाज़ा में 67 हज़ार लोगों को मार दिया। यानी हर 1 हत्या के बदले इज़रायल ने गाज़ा में लगभग 56 लोगों की जान ले ली। मारे गए 67 हज़ार लोगों में 22 हज़ार से ज़्यादा तो 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हैं। गाज़ा में लगभग 40 हज़ार बच्चे ऐसे हैं जिन्होंने अपने माता या पिता में से एक को इस युद्ध में खो दिया। लगभग 17 हज़ार ऐसे बच्चे हैं जिनके माता और पिता दोनों ही इस युद्ध में मारे गए हैं। यानी इन बच्चों का कोई सहारा नहीं बचा। युद्ध के इन दो वर्षों में गाज़ा पूरी तरह खंडहर बन गया है। ज़रा सोचिए कि दो वर्ष के युद्ध के बाद गाज़ा में क्या बचा? हालात ये हैं कि गाज़ा में अब लोगों के लिए ना रहने को घर है, ना खाने को खाना, ना पीने को पानी, ना पढ़ने-लिखने के लिए स्कूल, और ना इलाज के लिए अस्पताल। ये कहना बिल्कुल ग़लत नहीं होगा कि गाज़ा में अब ज़िंदगी ही नहीं बची है, बचे हैं सिर्फ़ कुछ ज़िंदा लोग, जिन्हें ये भी भरोसा नहीं कि कब तक जीवित रहेंगे। गाज़ा के Port की तस्वीर देखिए। युद्ध से पहले की तस्वीर में समुद्र में Ship नज़र आ रहे हैं। गाज़ा Port में चहल-पहल है। अब हमले के बाद की तस्वीर देखिए। बिना जहाज़ों का सूना समुद्र, और हर तरफ सिर्फ तबाही। इज़रायली हमलों में गाज़ा की 80 पर्सेंट यानी 1 लाख 93 हज़ार इमारतें तबाह हो गई हैं। गाजा में साढ़े 4 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा का नुकसान हुआ है। इतनी इमारतों के तबाह होने से लगभग 5 करोड़ 40 लाख टन मलबा जमा हो गया है। जिसे हटाने में 10 साल से ज़्यादा का समय और लगभग 1 लाख 30 हज़ार करोड़ रुपये लगेंगे। इज़रायली हमलों ने गाज़ा का नक्शा ही मिटा दिया है। जहां तक नज़र पहुंचती है सिर्फ मलबा ही नज़र आता है। गाज़ा का Health Infrastucure भी तबाह हो चुका है। हमलों में लगभग 94 पर्सेंट अस्पतालों को नुकसान पहुंचा है। 213 अस्पतालों को निशाना बनाया गया है। बचे हुए 36 अस्पतालों में सिर्फ 14 ऐसे हैं जो किसी तरह से चल रहे हैं। वहां मरीज़ों के इलाज के लिए ना तो डॉक्टर हैं और ना ही बच्चों के पढ़ने के लिए स्कूल। गाज़ा के 90 पर्सेंट से ज़्यादा यानी 1 हज़ार 30 स्कूल तबाह हो गए हैं। 10 Universities में काम के लायक एक भी इमारत नहीं है। लगभग 30 हज़ार करोड़ रुपये का Educational Infrastructure बर्बाद हो गया है। ये सिर्फ़ एक जंग नहीं है, गाजा की पूरी पीढ़ी के भविष्य पर बमबारी हुई है। गाज़ा में इतने अधिक विस्फोटक बरसाए गए कि वहां की ज़मीन बंजर हो गई है। 98 पर्सेंट खेत, खेती के लायक नहीं बचे। वहां सिंचाई के लिए पानी नहीं है, क्योंकि 83 पर्सेंट से ज़्यादा सिंचाई के कुएं ख़त्म हो चुके हैं। गाज़ा के खेतों में विस्फोटकों की वजह से Chemicals की मात्रा 3 गुना बढ़ गई है। और अब इस ज़मीन को फिर से खेती के लायक बनाने में 25 वर्ष से ज़्यादा समय लगेगा। यानी आज ये युद्ध खत्म भी हो जाए तो अगले 25 वर्षों तक वहां खेती नहीं हो सकती। गाज़ा में हालात ऐसे है कि सिर्फ 18 पर्सेंट हिस्सा ही सुरक्षित बचा है बाकी हिस्से पर इज़रायली सेना का कब्ज़ा है। गाज़ा के 23 लाख लोगों में से 90 पर्सेंट यानी 20 लाख 70 हजार के पास रहने को घर नहीं है। सिर्फ अगस्त 2025 के बाद इज़रायल के हमलों से 4 लाख से ज़्यादा लोग बेघर हुए और Camps में रह रहे हैं। दो वर्षों के इस युद्ध का खर्च भी भारी-भरकम है। इजरायल ने अब तक इस युद्ध पर 5 लाख 76 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं। यानी हर दिन इजरायल 790 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। इस युद्ध को खत्म करने के लिए मिस्र में Peace Talks शुरू हुई है। जिसमें इज़रायल के 20 बंधकों के बदले 1 हजार 950 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई करने का प्रस्ताव है। पर क्या इस Deal से शांति आएगी। और अब अगर ये युद्ध समाप्त हो भी गया तो दोनों देशों के हाथ क्या आएगा? #decode #decodewithsudhirchaudhary #IsraelHamasWar #GazaWar #GazaCrisis #MiddleEastConflict #IsraelPalestine #GazaChildren #HumanitarianCrisis #WarAnniversary #CeasefireTalks #PeaceDeal #BenjaminNetanyahu #HamasAttack #UNReport #gazadestruction DD News 24x7 | Breaking News & Latest Updates | Live Updates | News in Hindi DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has made a name to deliver balanced, fair, and accurate news. Subscribe: For more news go to:    / ddnews   Follow DD News on social media: ►Facebook:   / ddnews   ►English Twitter:   / ddnewslive   ►Hindi Twitter:   / ddnewshindi   ►Instagram:   / ddnews_official   ►Website: https://ddnews.gov.in #hindinews | #live Updates | #breakingnews | #latestnews