Перейти к содержимому

स्वामी ज्ञान आविर्भाव जी कौन हैं? : Who Is Swami Gyan Avirbhav?

स्वामी ज्ञान आविर्भाव

0:00 / 0:00

स्वामी ज्ञान आविर्भाव जी कौन हैं? : Who Is Swami Gyan Avirbhav?

3 509 просмотров · 15 ч назад
स्वामी ज्ञान आविर्भाव
4,65 тыс. подписчиков
3 509 просмотров · 15 ч назад
स्वामी ज्ञान आविर्भाव जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन सत्य और परमात्मा के लिए समर्पित किया और आत्मबोध को प्राप्त हुए। स्वामी जी ने जीवन पर्यंत प्रेम और ज्ञान का दान हर सत्संगी को दिया और ध्यान की गंगा से सबको पवित्र किया। ध्यान उनकी उपस्थिति मात्र में घट जाता था। उनकी देह के शांत हो जाने पर उनकी उपस्थिति और भी प्रगाढ़ता से महसूस होती है। जो भी स्वामी जी को श्रद्धा पूर्वक सुनेगा, वो उनकी चेतना से निश्चित जुड़ जाएगा, इसमें कोई भी संशय नहीं है। इस धरा पर किसी आत्मवान का सत्संग मिल पाना दुर्लभ ही नही बल्कि असम्भव है। पर स्वामी जी ने सरलता से अनदेखे परमात्मा को देखना सिखाया ( अनदेखे को देखा कर )और उन्होंने ध्यान को सहज लखाया । ब्रह्मा , विष्णु और महेश भी अपना पद किसी को नहीं देते हैं पर स्वामी जी ने अपना गुरु पद सबको देना चाहा । स्वामी ज्ञान आविर्भाव देह मात्र नहीं सम्पूर्ण अस्तित्व है, जिसका आदि और अंत नहीं है । प्रेम के सागर , महाचैतन्य, अतिशय करुणावान स्वामी ज्ञान आविर्भाव जी सत्य की तलाश में लगे हर व्यक्ति के हृदय और आत्मा में वास करते हैं, मै बस उनका ही आशीर्वाद हूँ। अनंत बार कोटि कोटि नमन है स्वामी ज्ञान आविर्भाव जी को। अस्तित्व में ऐसे फूल प्रभु हमेशा खिलाते रहे और उनके शिष्य बनकर हम सभी कृतज्ञ होते रहे। आपकी कृपा सदैव बनी रहे। प्रेम प्रणाम अमित #PrabhuShree #GuruWisdom #SpiritualJourney #DivineLove #Satsang #प्रभुश्री #गुरुकृपा #गुरुशिष्य #प्रेम #सत्संग #prabhuamitshree #प्रभुश्री #प्रभुअमितश्री #कुरूदडीह #Kuruddih #SwamiGyanAvirbhav #स्वामीज्ञानआविर्भाव