Benito Mussolini: दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाह में से एक का दर्दनाक अंत...
BBC News Hindi
0:00 / 0:00
Benito Mussolini: दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाह में से एक का दर्दनाक अंत...
3 376 761 просмотр · 6 л. назад
BBC News Hindi
22 млн подписчиков
3 376 761 просмотр · 6 л. назад
75 साल पहले 28 अप्रैल, 1945 को इटली के फ़ाशिस्ट तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी को उनकी प्रेमिका क्लारेटा पेटाची के साथ गोली मार दी गई थी. दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में मुसोलिनी ने एक मशहूर वक्तव्य दिया था, 'अगर मैं लड़ाई के मैदान से हटूँ तो मुझे गोली मार दो.' मुसोलिनी ये कह कर सिर्फ़ लफ़्फ़ाज़ी कर रहे थे लेकिन जब मौक़ा आया तो उनके विरोधियों ने उनके इस कथन का अक्षरश : पालन किया. लड़ाई में शिकस्त खाने के बाद मुसोलिनी और उनकी प्रेमिका क्लारेटा उत्तर में स्विटज़रलैंड की सीमा की तरफ़ बढ़ रहे थे कि डोगों कस्बे के पास वो अपने विरोधियों के जिन्हें 'पार्टीज़न' कहा जाता था हत्थे चढ़ गए. उन्होंने उन्हें और उनके 16 साथियों को बिना मुक़दमा चलाए कोमो झील के पास गोली से उड़ा दिया शव पर एक महिला ने पाँच गोलियाँ मारीं. 29 अप्रैल, 1945 को सुबह 3 बजे एक पीले रंग का ट्रक मिलान शहर के पियाज़ाले लोरेटो चौक पर रुका. उसमें रखे मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका और 16 अन्य लोगों के शव चौक के गीले पत्थरों पर नीचे फेंक दिए गए. रेहान फ़ज़ल की विवेचना.
#BenitoMussolini #Mussolini #Dictator #Hitler #Vivechna
Corona Virus से जुड़े और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें : • Corona Virus ने दुनिया की सबसे बड़ी ताक़त ...
कोरोना वायरस से जुड़ी सारी प्रामाणिक ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें : https://www.bbc.com/hindi/internation...
ऐसे ही और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-
/ @bbchindi
बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
फ़ेसबुक- / bbcnewshindi
ट्विटर- / bbchindi
इंस्टाग्राम- / bbchindi
बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/de...