गाजीपुर को मिली नई ट्रेन। गाजीपुर से दिलदारनगर मेमू उद्घाटन ट्रेन में यात्रा। गंगा पुल पे चली ट्रेन।
Ballia RailFan
0:00 / 0:00
गाजीपुर को मिली नई ट्रेन। गाजीपुर से दिलदारनगर मेमू उद्घाटन ट्रेन में यात्रा। गंगा पुल पे चली ट्रेन।
4 410 просмотров · 2 г. назад
Ballia RailFan
10,4 тыс. подписчиков
4 410 просмотров · 2 г. назад
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी उत्तर प्रदेश में लगभग 8200 करोड़ रुपये की अनेक रेल परियोजनाओं का उद्घाटन आज 10 मार्च,2024 (रविवार) को आजमगढ़ के मन्दूरी एयरपोर्ट में आयोजित एक समारोह से विभीन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर किया, जिससे उत्तर प्रदेश में भारतीय रेल की आधारभूत संरचना मजबूत होगी । प्रधानमंत्री फरिहा-आजमगढ़-सठियांव रेल खण्ड का विद्युतीकृत लाइन के साथ दोहरीकरण का लोकार्पण,इन्दारा-फेफना रेल खण्ड का विद्युतीकृत लाइन के साथ दोहरीकरण का लोकार्पण,बनारस-झूँसी रेल खण्ड का विधुतीकृत लाइन के साथ दोहरीकरण का लोकार्पण एवं बलिया-बकुल्हाँ रेल खण्ड का विद्युतीकृत लाइन के साथ दोहरीकरण का लोकार्पण किया । इसके साथ ही उन्होंने भटनी-पिवकोल बाइपास लाइन भी राष्ट्र को समर्पित किया, जिससे भटनी में इंजन को पलटकर डिब्बों में उसे दूसरी तरफ से जोड़ने की समस्या खत्म हो जाएगी तथा ट्रेनों का निर्बाध संचालन हो सकेगा। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री जी ने बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड नामक रेल खंड के आमान परिवर्तन का शिलान्यास किया । इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने गंगा नदी पर नवनिर्मित रेल सह सड़क पुल सहित ग़ाज़ीपुर सिटी और ग़ाज़ीपुर घाट से ताड़ीघाट तक नई बड़ी रेल लाइन का भी उद्घाटन किया । इसके साथ ही उन्होंने गाजीपुर सिटी-ताड़ीघाट-दिलदारनगर जंक्शन के बीच एमईएमयू ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर ट्रेन सेवा का शुभारम्भ किया इस परियोजना के पूरा होने के बाद यह क्षेत्र ब्रॉड गेज लाइन के माध्यम से महानगरों से जुड़ जाएगा, जिससे तेजी से विकास हो सकेगा।
गाजीपुर सिटी से उदघाटन विशेष गाड़ी सं-05481को प्रधानमंत्री जी ने आजमगढ़ से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । उदघाटन विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी स्टेशन से 12:30 बजे रवाना होकर ताड़ीघाट से 12:47 बजे,नगसर से 13:02 बजे,सराहूला से 13:17 बजे छुटकर 13:40 बजे दिलदारनगर पहुँची ।
गंगा नदी पर रेल पुल सहित गाजीपुर सिटी एवं गाजीपुर घाट से ताड़ीघाट नई बड़ी लाइन का उद्घाटन
गाजीपुर, पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण जनपद है। गंगा नदी के तट पर बसे इस जनपद को लहुरी काशी के नाम से भी जाना जाता है। यह नगर 'गुलाब जल' के लिये भी विख्यात है। गाजीपुर में रेल कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान स्थित है। यहाँ पर विगत वर्ष निर्मित पेरिशेबल कार्गो केन्द्र किसानों में लोकप्रिय है, इसका उद्घाटनमाननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया था। गाजीपुर सिटी स्टेशन ब्रॉड गेज के माध्यम से देश के प्रमुख नगरों से जुड़ा हुआ है। गाजीपुर को उपनगर दिलदारनगर से जोड़ने के लिये क्षेत्रीय जनता की काफी समय से माँग रही है, जिसे ध्यान में रखकर रेल मंत्रालय द्वारा गाजीपुर-तारीघाट नई लाइन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई तथा इस परियोजना का शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया था। परियोजना के अंतर्गत गंगा नदी पर रेल पुल सहित गाजीपुर सिटी एवं गाजीपुर घाट से ताड़ीघाट (16.79 किमी.) नई रेल लाइन का निर्माण रु 1650 करोड़ की लागत से पूर्ण किया गया। यह नई रेल लाइन गाजीपुर जनपद में है। इस नई रेल लाइन निर्माण के अंतर्गत गंगा नदी पर रेल पुलएवं 12 छोटे पुलों का निर्माण किया गया है। नई रेल लाइन के निर्माण के साथ ही इसका विद्युतीकरण भी किया गया है। विद्युतीकरण सहित गाजीपुर सिटी एवं गाजीपुर घाट से ताड़ीघाट नई रेल लाइन का निर्माण होने से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। गाजीपुर सिटी स्टेशन से दिलदार नगर जं. स्टेशन की दूरी वाया वाराणसी 146 किमी. है, जो इस नई रेल लाइन के बन जाने से घटकर 29 किमी. हो गई है। इसी प्रकार, गाजीपुर सिटी स्टेशन से पटना की दूरी भी 24 किमी. कम हो गई है। इस रेलवे लाइन के बनने से भौतिक दूरी कम होने के साथ-साथ ट्रेनों के संचलन समय में उल्लेखनीय बचत होगी तथा छपरा एवं औड़िहार से आने वाली ट्रेनों को डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर पर जाने के लिये कनेक्टिविटी मिलेगी। ट्रेनों के सुगम एवं निर्बाध संचलन को ध्यान में रखते हुये, यहाँ वाई (Y)- कनेक्शन बनाया गया है, जिससे इंजन रिवर्सल की आवश्यकता नहीं होगी। छपरा से आने वाली ट्रेनें गाजीपुर घाट से सीधे तारीघाट को चली जायेंगी। इसी प्रकार वाराणसी एवं जौनपुरसे आने वाली ट्रेनें गाजीपुर सिटी से सीधे तारीघाट को जा सकेंगी। इसके साथ ही गोरखपुर,वाराणसी सहित उत्तर भारत के नगरों से पटना, कोलकाता सहित पूर्वी भारत के नगरों में जाने के लिये एक वैकल्पिक रेल मार्ग उपलब्ध हो गया है। गाजीपुर-तारीघाट के मध्य रेल लिंक स्थापित होने से क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास को गति मिलेगी। कल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के करकमलों द्वारा इस नई रेल लाइन निर्माण परियोजना का उद्घाटन किया जा रहा है।
Follow Us on Instagram :-
https://www.instagram.com/ballia_rail...
Follow Us on Facebook :- https://www.facebook.com/profile.php?...
शेयर करिए अपने दोस्तो के साथ, लाइक करे वीडियो को।
सब्सक्राइब करें हमारे चैनल को।
कमेन्ट करके बताइए वीडियो कैसी लगी।
Please Like Share and Subscribe
#bhrigu_express
#ghazipur_dildarnagar_new_train
#tadighat
#ballia_express
#Ballia_got_another_electric_train
#new_train_from_ghazipur
#ghazipur_new_train
#Beautiful_Track_Sound
#Ganga_River_Bridge
#Chhapra_Ballia_Doubling
#Ballia_Ghazipur_Double_Line
#Manjhi_Ghaghra_New_Bridge_Construction
#Ballia_Chhapra_Double_Line_Electric_Train
#Ballia_Chhapra_Rail_Line_Doubling
#Ballia_Phephna_Doubling
#Ghazipur_Aunrihar_Doubling