किरनापुर थाने में हमला: कंकर मुंजारे फंसे, तो किशोर समरिते ने पुलिस पर क्यों उठाए सवाल?
BGT MEDIA
0:00 / 0:00
किरनापुर थाने में हमला: कंकर मुंजारे फंसे, तो किशोर समरिते ने पुलिस पर क्यों उठाए सवाल?
25 048 просмотров · 1 мес. назад
BGT MEDIA
97 тыс. подписчиков
25 048 просмотров · 1 мес. назад
किरनापुर थाने में बवाल: पूर्व सांसद कंकर मुंजारे पर FIR, 63 लोगों पर 'हत्या के प्रयास' का केस! | BGT Media
नमस्कार, BGT मीडिया में आपका स्वागत है।
बालाघाट जिले के किरनापुर थाने में 15 सितंबर को हुए हिंसक बवाल और पथराव के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे, मरार माली समाज के अध्यक्ष रमेश पंचे सहित 63 लोगों पर 'हत्या के प्रयास' (Attempt to Murder), बलवा और SC-ST एक्ट के तहत नामजद एफआईआर दर्ज की है।
इस घटना में करीब 5 हजार लोगों की भीड़ ने थाने का घेराव कर पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थरों और डंडों से जानलेवा हमला किया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस का चौंकाने वाला दावा यह भी है कि उपद्रव के लिए भीड़ को मुफ्त शराब और पैसे बांटे गए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
आखिर इस पूरे बवाल की असली वजह क्या थी? देखिए किरनापुर थाना कांड की यह खास और विस्तृत रिपोर्ट सिर्फ BGT मीडिया पर।
#BalaghatNews #KirnapurThana #KankarMunjare #BGTMedia #MPNews #PoliceAction #BalaghatUpdates #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #MPPolice