Assistant Professor Geeta Maheshwari | AP Hindi Rank 81। Assistant Professor Topper Interview
Lion Express
0:00 / 0:00
Assistant Professor Geeta Maheshwari | AP Hindi Rank 81। Assistant Professor Topper Interview
21 703 просмотра · 1 год назад
Lion Express
60,8 тыс. подписчиков
21 703 просмотра · 1 год назад
Assistant Professor Geeta Maheshwari | Talks with BMR | Biraj Mohan Ramawat |
Talks with BMR के आज के एपिसोड में हमारे साथ चर्चा के लिए उपस्थित हैं गीता महेश्वरी, जिन्होंने हाल ही में सहायक आचार्य 2023 भर्ती परीक्षा में हिंदी विषय में 81वीं रैंक हासिल की है। गीता महेश्वरी जालोर जिले के भीनमाल शहर की रहने वाली हैं। एक समय था जब लड़कियों की शिक्षा को अधिक महत्व नहीं दिया जाता था। हालाँकि स्थितियाँ अब पहले से बेहतर हो चुकी हैं, फिर भी जब इन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त करने का निर्णय लिया, तो उन्हें परिवार या समाज से विशेष समर्थन नहीं मिला। इसके बावजूद, उन्होंने प्राइवेट पढ़ाई जारी रखी और सिविल सेवा परीक्षा की भी तैयारी की, जहाँ वे इंटरव्यू तक पहुँचीं। हालाँकि, अंतिम चयन न होने के कारण उन्होंने दूसरे विकल्पों की ओर रुख किया और असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में करियर बनाने का निर्णय लिया। अंततः, अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर उन्होंने सहायक आचार्य भर्ती 2023 में सफलता प्राप्त की और कॉलेज प्रोफेसर बन गईं।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
टॉक विद बीएमआर के प्रस्तुतकर्ता बृजमोहन रामावत साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि की अपनी जड़ों से सतत जुड़ाव के बावजूद सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तनों पर पैनी नजर रखने वाले व्यक्ति के रूप में पहचाने जाते हैं। बृजमोहन रामावत को उनकी संवेदनशीलता, सहजता और विषय पर पकड़, भीड़ से एक अलग पहचान देती है।
लॉयन एक्सप्रेस के संस्थापक श्री बृज मोहन रामावत का जन्म एक बहुत ही साधारण परिवार में बीकानेर जिले के एक बहुत ही छोटे से गांव बासी बरसिंहसर में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने परिस्थितियों से हार मानने के बजाय हिम्मत और लगन के साथ मेहनत का रास्ता चुना। असंभव शब्द तो बृजमोहन जी के शब्दकोश में है ही नहीं। वो एकबार जो सपना देख लेते हैं तो फिर उसे साकार करके ही मानते हैं। लॉयन एक्सप्रेस उनके इसी जुनून की सफल परिणीति है। आज लॉयन एक्सप्रेस पश्चिमी राजस्थान के श्रेष्ठतम और सफलतम पोर्टल्स में से एक है। जरूरतमंद लोगों की सहायता को सदैव तत्पर श्री बृजमोहन रामावत स्वयं एक बहुत ही अच्छे वक्ता, लेखक और पत्रकार हैं तथा अपनी सादगी और सहजता के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता बृजमोहन रामावत के लिए कोई व्यवसाय नहीं है बल्कि समाज में सबसे पिछली पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने और राष्ट्र की उन्नति में सहयोग देने का माध्यम भर है। देश की आधी आबादी यानी मातृशक्ति एवम् समाज में पीड़ित व शोषित बच्चों पर उनके कई आलेख प्रकाशित हो चुके हैं। बिना लाग लपेट हर वर्ग के संवैधानिक अधिकारों के पुरजोर समर्थक बृजमोहन रामावत एक संस्कारी और अनुशासित समाज के पैरोकार हैं।
समय के साथ चलने वाले बृजमोहन रामावत नवाचार के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और टॉक विद बीएमआर उसी का परिणाम है।
टॉक विद बीएमआर का उद्देश्य बिना किसी पूर्वाग्रह के समाज को दिशा देने वाले विषयों और व्यक्तियों से आपका परिचय कराना है ताकि आप भी राष्ट्र उत्थान के इस महायज्ञ में सहभागी बन सकें।
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
#talkswithbmr #brijmohanramawat #talkwithbmr #bikaner #interview #talkswithbmr #birajmohanramawat #educational #rpsc #topper #rpsctopper #govermentjob #rajasthangovernment #assistantprofessor #hindi #assistantprofessorjob #motivational #jalore #bhinmal #ras #villagelife #collegelecturer #assistantprofessortopper #rajasthan #rpscresult #hindi #geetamaheshwari #rank81
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------