सागर शराब कांड का यू पी कनेक्शन एक्सक्लूसिव खबर
SKP live news
0:00 / 0:00
सागर शराब कांड का यू पी कनेक्शन एक्सक्लूसिव खबर
615 просмотров · 6 часов назад
SKP live news
128 тыс. подписчиков
615 просмотров · 6 часов назад
एसकेपी लाइव के पास सागर ज़हरीली शराब कांड के पुख़्ता सबूत, यूपी के ललितपुर का गिरोह कर रहा था काम
सागर ज़हरीली शराब कांड का यूपी कनेक्शन
skp लाइव को मिले एक्सक्लूसिव सबूत
यूपी के ललितपुर के हैं सभी आरोपी
ललितपुर का गैंग सक्रिय था सागर में
हमारे पास पूरी गैंग की पुरानी करतूतों का कच्चा चिट्ठा
सबसे पहले सिर्फ़ एसकेपी लाइव पर
*सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, ललितपुर से होती थी नकली शराब सप्लाई
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई मौतों में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुतााबिक प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि सागर के उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से सटे गांवों में यूपी के शराब माफियाओं का रैकेट सक्रिय था और यह ललितपुर से नकली शराब बना कर कम दामों पर सागर जिले के बंडा प्लॉक में सप्लाई करता था।
पिछले दिनों ललितपुर में नकली और अवैध शराब की सप्लाई में ऐसे ही गिरोह को धरदबोचा था, जिसममें आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि वह सागर के बंडा क्षेत्र में नकली शराब की सप्लाई करते थे। ललितपुर पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया था कि वह ललितपुर निवासी रवि लखेरा और उसकी पत्नी शिवानी लखेरा और चंद्रेश लोधी, मोना राजा के साथ मिलकर ललितपुर में नकली शराब तैयार करते है और नकली शराब पर नकली रैपर, नकली ढक्कनों से सील कर उसके ऊपर नकली क्यू आर कोड विभिन्न प्रकार की लगाकर उन्हें गाड़ियों और बाइक से सागर के विभिन गांवों में सप्लाई करते करते है। अब तक की हुई जांच में खुलासा हुआ है कि ललितपुर मे तैयार की गई नकली शराब सागर के ग्राम बांदरी, ग्राम बढ़ोदिया, ग्राम गूगरा खुर्ग, ग्राम नौराज, बैराज सहित अन्य गावों में सप्लाई करते थे।
पुलिस के सामने दिए गए बयान के मुताबिक, आरोपी नकली शराब पर नकली रैपर और ढक्कन लगाकर उसे असली शराब की तरह तैयार करते थे। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर इसकी आपूर्ति की जाती थी। पुलिस अब बरामद शराब के नमूने जांच के लिए भेज रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
बताया जा रहा है कि ललितपुर से लाई गई नकली शराब को बड़े पैमाने सागर के सीमावर्ती गावों खपाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी में छापेमार कार्रवाई शुरु कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि शराब कहां तैयार की गई, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे और इसे सागर तक पहुंचाने का नेटवर्क कितना बड़ा है।
घटना के बाद प्रशासन ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। सागर में शराब की दुकानों और अवैध शराब के ठिकानों की जांच की जा रही है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार कई शराब दुकानों को सील किए जाने की कार्रवाई भी की गई है।
-