हरियाणा में छह लाख से अधिक की दो भैंस और एक झोटा चोरी सीसीटीवी में कैद वारदात..! Haryana News
Inkhabar Haryana
0:00 / 0:00
हरियाणा में छह लाख से अधिक की दो भैंस और एक झोटा चोरी सीसीटीवी में कैद वारदात..! Haryana News
640 183 просмотра · 2 месяца назад
Inkhabar Haryana
289 тыс. подписчиков
640 183 просмотра · 2 месяца назад
हरियाणा के सेढ़ा माजरा में छह लाख से अधिक की दो भैंस और एक झोटा चोरी
सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध
छह लाख से अधिक का नुकसान
उचाना के सेढ़ा माजरा गांव में बीती रात अज्ञात चोर पशुबाड़े से दो भैंस और एक झोटा चोरी कर ले गए। घटना का पता रविवार सुबह उस समय चला जब पशु मालिक बलबीर पशुबाड़े में पहुंचे। पशु गायब मिलने पर ग्रामीणों को सूचना दी गई और गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। ग्रामीणों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में रात करीब एक बजे के बाद तीन संदिग्ध व्यक्ति पशुओं को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति वाहन में मौजूद था।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले भी कई बार पशु चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और चोरों का जल्द पता लगाने की मांग को लेकर पुलिस को शिकायत दी। ग्रामीणों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से भी मुलाकात कर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की।
पशु मालिक बलबीर ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे वह पशुओं को पशुबाड़े में बांधकर घर चले गए थे। सुबह पहुंचने पर दो भैंस और एक झोटा गायब मिले। उन्होंने बताया कि चोरी हुए पशुओं की कीमत छह लाख रुपये से अधिक है। सीसीटीवी फुटेज में तीन व्यक्ति पशुओं को ले जाते और एक व्यक्ति वाहन में दिखाई दे रहा है।
थाना प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि बलबीर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
#haryana #cctv #jhota #buffalo #viralvideo #inkhabarharyana
Watch whole Haryana in Inkhabar Haryana !
All the news from Haryana in Haryanvi... flavour and essence of Haryana in Haryanvi.. from politics to culture & tradition, heritage, education, jobs, health, brotherhood, travel.. the information of your interest with a new and desi flavour. Inkhabar Haryana will bring to you all what you need in your own desi and Haryanvi flavour.
For More Information visit us:https://www.inkhabar.com/livetv/india... ( LIVE )
Connect with us on Social platform
instagram.com/inkhabarharyana
Facebook.com/inkhabarharyana