Riksal#dali mahotsav!! Part 1 2021
shiv singh official
0:00 / 0:00
Riksal#dali mahotsav!! Part 1 2021
2 820 просмотров · 5 л. назад
shiv singh official
1,71 тыс. подписчиков
2 820 просмотров · 5 л. назад
Riksal Dali mohotsav part 1 लीसैंण ब्लाक के रिक्साल गांव में तीन दिनों तक चलने वाला पाण्डव नृत्य (डाली महोत्सव) देखने के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस महापर्व का शुभमुहूर्त मन्दिर के पुजारियों व ग्रामीणों ने विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की। जिसके बाद ढोल दमाऊं की थाप पर रातभर कार्यक्रम चला रातभर चलने वाला इस पाण्डव मंडाण में सभी ने सूर्यवंशी देवी-देवताओं के दर्शन किए।
इस पूजन में पाण्डवों के साथ हीत, घण्ड्याल, लाटू, बिनसर, मां नन्दा, भैराड़ी, उपराणी समस्त देवी-देवताओं का आह्वान किया। सुबह गंगास्नान के बाद गांव की रक्षा व भिक्षा हेतु देवगणों ने गांव भ्रमण किया। पूजा के दौरान दूध, दही, घी, ककड़ी व मुंगरी से देवगणों का सत्कार किया गया। अटूट आस्था व विश्वास से जुड़े इस पर्व में आज भी निसंतान महिलाएं संतान प्राप्त हेतु मन्नतें मांगने आते हैं और उनको इसका फल जरूर मिलता है। इस पर्व को देखने चमोली, पौड़ी व अल्मोड़ा जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु लोग आते हैं। कार्यक्रम के समापन में भक्तों ने अवतरित देवगणों द्वारा डोली (डाली) के साथ-साथ मन्दिर मंडाण में चक्कर लगाकर व गले मिलकर विदाई ली व पूजा भण्डार में अपना व्रत तोड़ा विदाई के समय सभी को प्रसाद भेंट किया गया।