मणिपुर पर राहुल-स्मृति आमने सामने | Rahul vs Smriti on Manipur
Ravish Kumar Official
0:00 / 0:00
मणिपुर पर राहुल-स्मृति आमने सामने | Rahul vs Smriti on Manipur
4 156 305 просмотров · 3 г. назад
Ravish Kumar Official
14,9 млн подписчиков
4 156 305 просмотров · 3 г. назад
लोकसभा में राहुल गांधी ने भारत माता के नारे लगाने वालों को बता दिया कि मणिपुर में महिलाओं के साथ क्या हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री दो लोगों की आवाज़ सुनते हैं। राहुल का भाषण कैसा था, यह बीजेपी के नेताओं की प्रतिक्रिया से भी पता चल जाता है, उनके जवाबों में मणिपुर कम, राहुल ही ज्यादा नज़र आए। राहुल के भाषण में मणिपुर,प्रधानमंत्री और वो दो लोग जिनकी बात वे करते रहते हैं। आज लगा था कि महिला विकास मंत्री स्मृति ईरानी मणिपुर पर जवाब देंगी और विपक्ष को ढेर कर देंगी मगर वे सीधे चली गईं कश्मीर। और वहाँ से बंगाल और राजस्थान होते हुए अमेठी पहुंच गईं। बल्कि स्मृति ईरानी ने बहुत सारी योजनाओं को गिना कर प्रधानमंत्री के भाषण में मणिपुर के लिए काफी ख़ाली जगह छोड़ दी है। अब वे चाहें तो पूरा भाषण मणिपुर पर दे सकते हैं।
इन सबके बीच मणिपुर की जनता को जो संदेश पहुंचना चाहिए था कि संसद साथ है, भारत आपके साथ है, वो पहुंचा या नहीं, बेहतर है आप ही फैसला करें। मणिपुर दांव पर है। दो दिन हो गए मगर इस सवाल का जवाब किसी को नहीं मिला कि प्रधानमंत्री मणिपुर क्यों नहीं गए, शांति की अपील क्योें नहीं की और मणिपुर पर सदन में अब तक क्यों नहीं बोले। कल लोक सभा में उनका भाषण है।
Join this channel to get access to perks:
/ @ravishkumar.official
#rahulgandhi #smritiirani #parliament #speech #noconfidencemotion #debate #bjp #congress #ravishkumar
Disclaimer: The owners reserve the right to any corrections that may be needed to be made to the translated subtitles. Please write to us in the comments in case of any errors.