सोलह शृंगार में सजी सुहागिनें,नवविवाहिताओं में दिखा पहली तीज का खास उत्साह
Sona News TV Jharkhand
0:00 / 0:00
सोलह शृंगार में सजी सुहागिनें,नवविवाहिताओं में दिखा पहली तीज का खास उत्साह
151 просмотр · 4 дня назад
Sona News TV Jharkhand
21,4 тыс. подписчиков
151 просмотр · 4 дня назад
हरतालिका तीज पर गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे
हेडलाइन : पूजा-विसर्जन के साथ पूरा हुआ निर्जला व्रत
🔴 हेडलाइन : सोलह शृंगार में सजी सुहागिनें
हेडलाइन : नवविवाहिताओं में दिखा पहली तीज का खास उत्साह
एंकर: नमस्कार आप देख रहे हैँ सोना न्यूज़ टीवी झारखण्ड और मैं हुँ एंकर का नाम..
ओरमांझी में हरतालिका तीज के पावन पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा।
महिलाओं ने सोलह शृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की और तीज व्रत कथा का श्रवण किया। मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे तीज का विसर्जन कर व्रत का समापन किया गया। खासकर नवविवाहिताओं में पहली तीज को लेकर खास उत्साह नजर आया।
पंचायत सदस्य ललिता मेहता ने भी व्रत रखकर पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने हरतालिका तीज को सनातन संस्कृति और महिलाओं की आस्था से जुड़ा पवित्र पर्व बताया।
सोना न्यूज़ टीवी झारखण्ड के लिए अमिताभ पाण्डेय की रिपोर्ट...