Перейти к содержимому

Dholkal Ganesh Temple Dantewada Chhattisgarh. ढोलकल गणेश मंदिर 3000 फिट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है।

HK Jagat

0:00 / 0:00

Dholkal Ganesh Temple Dantewada Chhattisgarh. ढोलकल गणेश मंदिर 3000 फिट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है।

11 812 просмотров · 2 г. назад
HK Jagat
39 тыс. подписчиков
11 812 просмотров · 2 г. назад
Hello दोस्तों नमस्कार आप सभी का स्वागत है हमारे YouTube चैनल HK Jagat में 🙏🙏💐 दोस्तों आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं भगवान गणेश जी आपकी हर मनोकामना पूरी करे। आज हम आ गए हैं छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में स्थित ढोलकल गणेश का मंदिर प्रसिद्ध है लेकिन यहां पहुंचना बहुत ही मुश्किल है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको बैलाडीला के जंगलों में ट्रैकिंग करना पड़ेगा और ऊंची पहाड़ी पर चढ़ना भी होगा। यदि आप रोमांच और ट्रैकिंग को पसंद करते हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा स्थान है। ढोलकल गणेश का स्थान जिला दंतेवाड़ा से करीब 13 किलोमीटर दूर फरसपाल गांव के पास बैलाडिला पहाड़ी में पर स्थित है। लगभग 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है यहां पर गणेशजी की एक विशालकाय और प्राचीन मूर्ति रखी हुई है। यह रहस्य अभी तक बरकरार है कि यह मूर्ति यहीं पर बनाई थी या कि उसे नीचे से लाकर ऊपर रखा गया और यहां जगलों के बीच इतनी ऊंची पहाड़ी पर क्यों रखा गया है। पुरातत्व विभाग के अनुसार यह मूर्ति लगभग 1000 वर्ष से भी अधिक प्राचीन है और माना जाता है कि इस मूर्ति को 9वीं और 11वीं शताब्दी के बीच नागवंशी शासकों के शासनकाल के दौरान बनाई गई थी। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है, और उन लोगों के लिए जो हरे पहाड़ियों के बीच ट्रेक करना पसंद करते हैं। पौराणिक जनश्रुति है कि यहां पर भगवान परशुराम और गणपतिजी का युद्ध हुआ था। इस युद्ध में गणेश जी का एक दांत टूट गया था और जिसके कारण वे एकदंत कहलाए थे। परशुराम के फरसे से गजानन का दांत टूटा, इसलिए पहाड़ी के नीचे जो गांव है उसका नाम फरसपाल है। यह भी कहा जाता है कि यहां कि गणपति की प्रतिमा ढोलक के आकार की तरह दिखती है, इसीलिए इस पहाड़ी का नाम ढोलकल पड़ा। इसे ढोलकट्टा भी कहते हैं। यहां के गणेशजी की प्रतिमा चारभुजाधारी है। गणेशजी की उदर पर नाग का अंकन है और जनेऊ धारी मूर्ति के पास फरसा भी है। एक हाथ में लड्डू भी है। इसकी स्थापना छिंदक नागवंशी राजाओं ने की थी। प्रतिमा ललितासन मुद्रा में है। गांव वालों के द्वारा बताया गया है कि इस मुर्ति को कुछ लोगों के द्वारा पहाड़ी से नीचे गिरा दिया गया था। जिसे ड्रोन की मदद से खोज कर फिर से ऊपर में स्थापित किया गया। यहां पर आने के लिए नीचे लिंक दिया गया है 👇👇👇👇👇👇👇👇👇 https://maps.app.goo.gl/99MgjyvFbxwBG... #dholkalganesh #dholkalganeshtemple #dantewada #chhattisgarh #dholkal #pharashpal #hkjagat #ganeshchaturthi #bastar #chhattisgarhtourism #jagdalpur