Перейти к содержимому

हमारे जिंदगी में लोगों का किस तरह प्रभावित करते हैं अगर यह सुन लिया तो एक बार यह सुन ले.....#videos

psychology of Mind

0:00 / 0:00

हमारे जिंदगी में लोगों का किस तरह प्रभावित करते हैं अगर यह सुन लिया तो एक बार यह सुन ले.....#videos

3 просмотра · 2 дня назад
psychology of Mind
8 подписчиков
3 просмотра · 2 дня назад
[17/10, 11:30 pm] Pritee Kolage: Satavan prakar hai और सबसे महत्वपूर्ण है ।वह यह की ,अमीर लोग सकारात्मक और सफल लोगों के साथ रहते हैं ।और, गरीब लोग नकारात्मक और असफल लोगों के साथ रहते हैं।तो दोस्तों, अक्सर आपने देखा होगा कि, सफल लोग दूसरे सफल लोगों को प्रेरणा के तरह देखते रहते हैं। वह दूसरे सफल लोगों को रोल मॉडल की तरह देखते हैं। जिनसे उन्हें कुछ सीखा जा सकता है ।वे खुद से कहते कि ,'अगर यह काम कर सकते हैं तो मैं भी कर सकता हूं "।जैसा मैं पहले कह चुका हूं मॉर्निंग का अनुसार ही वह मूलभूत तरीका है ,जिससे लोग सिखाते हैं। अमीर लोग कृतज्ञ होते हैं कि वह दूसरे लोगों उनसे पहले सफल हो चुके हैं ,क्योंकि इस कारण अब उनके पास एक तैयार ब्लूप्रिंट है, जिसका वह अनुसरण कर सकते हैं और ज्यादा आसानी से सफल हो सकते हैं। दौलत बनाने का सबसे तेज और आसान तरीका यह सीखना है कि अमीर लोग यानी पैसे की महारथी यह खेल किस तरह खेलते हैं। आपका लक्ष्य उनकी अंदरूनी और बाहरी रणनीतियों की नकल करना है। इसमें पूरी समझदारी दिखती है :अगर आप उनके जैसे काम कर सके और उनके जैसी मानसिकता रख सके, तो इस बात की अच्छी संभावना है कि आपको उनके जैसे परिणाम भी मिलेंगे। मैं यही किया था और आज मेरी पुस्तक इस बारे में है। अमीरों के विपरीत ,जब गरीब लोग दूसरों की सफलता के बारे में सुनते हैं, तो वह अक्सर उनकी खामियां खोजते हैं, आलोचना करते हैं ,खिल्ली उड़ाते हैं, और उन्हें खींचकर अपने स्तर तक लाने की कोशिश करते हैं। इनमें से कितने इस तरह के लोगों को जानते हैं? आप में से कितने इस तरह के पारिवारिक सदस्यों को जानते हैं?सवाल यह है कि अगर आप किसी व्यक्ति को नीचा दिखाते हैं, तो आप उससे कुछ कैसे सीख सकते हैं या प्रेरणा कैसे ले सकते हैं? तो दोस्तों आपको नकारात्मक लोगों को बदलने की कोशिश करने की जहमत नहीं उठानी है। उनकी दिशा बदलकर उन्हें सही दिशा में लाने की कोशिश ना करें। यह काम आपका नहीं है। आपका काम तो सीखी हुई बातों पर अमल करके खुद को और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाना है। रोल मॉडल बने,सफल बने, सुखी बने फिर शायद -और मैं शायद पर जोर देता हूं -वह रोशनी देख लेंगे और आप जैसा बनना चाहेंगे। एक बार फिर, ऊर्जा संक्रमण होती है ।अंधेरा प्रकाश में गायब हो जाता है ।जब आस-पास प्रकाश हो, तो लोगों को अंधेरे में रहने में बहुत मुश्किल आती है ।आपका काम तो यही है कि यथासंभव आपके सर्वश्रेष्ठ स्वरूप में रहे ।अगर वह आपसे इसका रहस्य पूछने का विकल्प चुनते हैं ,तो उन्हें बता दे ।दूसरी बात, एक सिद्धांत याद रखें, जिसे हम अपनी ट्रेनिंग में सीखते हैं। यह कोर्स शांत ,केंद्रित और संतुलित रहकर मनचाही चीज को साकार करने के बारे में है। इसका सुत्रवाक्य है ,"हर चीज किसी कारण से होती है और वह कारण मेरी मदद के लिए है ।"हां नकारात्मक लोगों और परिस्थितियों के बीच सकारात्मक तथा सचेतन रहना ज्यादा मुश्किल होता है ,लेकिन यही तो इनका इम्तिहान है! जिस तरह फौलाद आग में तपकर कठोर बनते हैं , उसी तरह अगर आप आस-पास मौजूद शंकालु और आलोचनात्मक लोगों के बीच भी अपने जीवन मूल्य के प्रति सच्चे रह सके ,तो आप ज्यादा तेजी और शक्ति से विकास करेंगे। यह भी याद रखें कि "किसी चीज का कोई अर्थ नहीं होता है ,शिवाय उसे अर्थ के ,जो हम उसे देते हैं"। [17/10, 11:36 pm] Pritee Kolage: अब हम एक घोषणा करेंगे तो अभी आप दिल पर हाथ रखकर कहे,"मैं अमीर और सफल लोगों को अपना रोल मॉडल बनाना चाहता हूं।" "मैं अमीर और सफल लोगों के साथ जुड़ना चाहता हूं ।" " अगर वह यह काम कर सकते हैं ,तो मैं भी कर सकता हूं!" और सर झुका कर कहे "मेरे पास मिलेनियर मस्तिष्क है।"#viral #motivationalvideo #pyscologicalfacts #motivation #viralvideo #ytshorts #moneymindset #monyetviral