Haryana में 10-12 युवकों ने घर में घुसकर किया परिवार पर हमला, घर का सामान तोड़ा...!Inkhabar Haryana |
Inkhabar Haryana
0:00 / 0:00
Haryana में 10-12 युवकों ने घर में घुसकर किया परिवार पर हमला, घर का सामान तोड़ा...!Inkhabar Haryana |
8 300 просмотров · 22 ч назад
Inkhabar Haryana
290 тыс. подписчиков
8 300 просмотров · 22 ч назад
पानीपत की दुर्गा कॉलोनी में परिवार दहशत में, 10-12 युवकों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप
महिलाओं पर अश्लील इशारे करने का विरोध करने पर विवाद बढ़ने का दावा, CCTV कैमरे और अलमारी में तोड़फोड़ के साथ नकदी व जेवरात ले जाने के आरोप
पानीपत। शहर की दुर्गा कॉलोनी में एक परिवार ने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक उनके घर पर काम करने वाली महिलाओं को गलत नजरों से देखते थे और अश्लील इशारे करते थे। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। परिवार का आरोप है कि इसके बाद करीब 10 से 12 युवक उनके घर में घुस आए और मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। घटना के बाद से परिवार दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है।
महिलाओं से अभद्र व्यवहार का विरोध करने पर विवाद
पीड़ित के मुताबिक, वह घर पर ही हैंडलूम उत्पादों का ऑनलाइन काम करता है और उसके यहां चार से पांच महिलाएं काम करती हैं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक इन महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे करते थे। परिवार ने इसका विरोध किया और मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन को भी दी। हालांकि, पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
घर में घुसकर CCTV कैमरे तोड़ने का आरोप
पीड़ित परिवार का आरोप है कि बाद में 10 से 12 युवक उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया। इस दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया गया और अलमारी में भी तोड़फोड़ की गई। परिवार का दावा है कि अलमारी से नकदी और जेवरात भी ले जाए गए हैं।
पीड़ित ने बताया कि घर में तोड़फोड़ की घटना का वीडियो भी उनके पास है। वीडियो में कथित तौर पर एक व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर जमीन पर पटकता दिखाई दे रहा है।
पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
परिवार का कहना है कि घटना के संबंध में दोबारा पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक उन्हें कोई संतोषजनक कार्रवाई होती नजर नहीं आई है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस की ओर से पुष्टि और कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
#panipat #panipatnews #crimenews #crimestory #haryananews #haryanapolice #inkhabarharyana
Watch whole Haryana in Inkhabar Haryana !
All the news from Haryana in Haryanvi... flavour and essence of Haryana in Haryanvi.. from politics to culture & tradition, heritage, education, jobs, health, brotherhood, travel.. the information of your interest with a new and desi flavour. Inkhabar Haryana will bring to you all what you need in your own desi and Haryanvi flavour.
For More Information visit us:https://www.inkhabar.com/livetv/india... ( LIVE )
Connect with us on Social platform
instagram.com/inkhabarharyana
Facebook.com/inkhabarharyana