Перейти к содержимому

आओ ज्योतिष सीखें | Episode #16 | भविष्यवाणी के नियमों की व्याख्या | Astrology | #DSRathoreCreation

DS Rathore Creation

0:00 / 0:00

आओ ज्योतिष सीखें | Episode #16 | भविष्यवाणी के नियमों की व्याख्या | Astrology | #DSRathoreCreation

1 042 просмотра · 5 лет назад
DS Rathore Creation
39,3 тыс. подписчиков
1 042 просмотра · 5 лет назад
दोस्तों, "आओ ज्योतिष सीखें" सिरीज़ का यह सोलहवां एपिसोड है । जो भी साथी ज्योतिष सीखना चाहते हैं, उनके लिये बहुत ही आसान व सरल भाषा में ज्योतिष सीखने का यह सुनहरा अवसर है । जो लोग ज्योतिष के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं, मेरा वादा है कि ऐसे लोग भी इस सीरीज़ के माध्यम से ज्योतिष को अच्छी तरह से सीख सकते हैं, समझ सकते हैं और अपनी, अपने परिवार व अपने मित्रों की कुंडली को आसानी से देख कर उसमें बन रहे शुभ या अशुभ योगों को जान कर पाखंडी व जालसाज तथाकथित ज्योतिषियों से बर्बाद होने से बच सकते हैं । इस एपिसोड में हम उन 25 नियमों की व्याख्या करेंगे, जो भविष्यवाणी के लिये जरूरी होते हैं और उन 25 नियमों को हमने पिछले वीडियो में विस्तार से बताया था । अब तक आपने आओ ज्योतिष सीखें श्रंखला के पंद्रह एपिसोड के आधार पर जो भी सीखा है, उसके आधार पर अब हम किसी भी कुंडली के फलादेश या भविष्यवाणी कर सकते हैं । दोस्तों, इस सीरीज के छोटे छोटे वीडियो के मार्फ़त इतना सरल तरीके से समझाया गया है कि एक आम आदमी भी सहज रूप से ज्योतिष के मूलभूत सिद्धांतों को समझ सकता है, तो चलिये इस दिशा में हम अपना सोलहवां कदम बढ़ाते है । मैं, उन सभी दर्शकों को शुभकामनाएं देता हूँ, जो ज्योतिष की अनुपम विद्या को सीखना चाहते हैं । मेरा उनसे आग्रह है कि ज्योतिष सीखने के बाद वो इस विद्या से भोली भाली व गरीब जनता को धूर्त व पाखंडी तथाकथित ज्योतिषियों से जरूर बचाएंगे एवम ज्योतिष का सदुपयोग केवल लोक कल्याण व जीवमात्र की भलाई के लिये ही करेंगे और इस विद्या का दुरुपयोग नहीं करेंगे, साथ ही जिस सच बात को बोलने से किसी का घर बर्बाद हो रहा हो या किसी का रिश्ता टूटने का डर हो, ऐसी बात जातक या जातिका को बताने से परहेज करेंगे, क्योंकि हमारा मकसद ज्योतिष के मार्फ़त किसी के दुःख दर्द कम करके उनके चेहरों पर खुशी लानी है, न कि उनके दुःखों को और बढ़ाना है । मित्रों, भगवान शिव द्वारा प्रदत्त यही एक ऐसी विद्या है, जिसके मार्फ़त आप सही व सटीक भविष्यवाणी करके आप पूरी दुनियां में अपना नाम रोशन कर सकते हैं, अपने समाज व अपने देश का भला कर सकते हैं । अगर आप इस विद्या को अपनी कमाई यानी व्यवसाय के तौर पर अपनाना चाहते हैं तो इसमें ईमानदारी की बहुत कमाई है । "हींग लागे न फिटकरी, रंग लागे चौखा" की तर्ज पर इस विद्या में बेशुमार कमाई है, बशर्त कि आप यह कमाई सामर्थ्यवान लोगों से ही करें, किसी गरीब या लाचार से नहीं । दूसरी तरफ मेरी तरह निःशुल्क व सेवाभाव से इस विद्या से बहुत सारी दुआएं व पुण्य अर्जित किया जा सकता है । आप सभी दर्शकों के कल्याण की कामना के साथ - ज्योतिर्विद इंजीनियर डी एस राठौड़ DISCLAIMER: यह वीडियो ज्योतिष के मूल सिद्धांतों पर आधारित है । वेदों में ज्योतिष शास्त्र के बारे में उल्लेख मिलता है । इस वीडियो में कही गई सारी बातें किसी न किसी ज्योतिष की पुस्तक, लेख व अन्य स्रोतों के माध्यम से ली गई है । यूट्यूब क्रिएटर इस वीडियो में कहे गए किसी भी दावे के लिये न ही जवाबदेही है और न ही उत्तरदायी । वीडियो का उद्देश्य लोगों को ज्योतिष शास्त्र व वेदों के प्रति जागरूक करना है, ताकि इस अनुपम धरोहर को सहज कर रखा जा सके । ज्योतिष शास्त्र वसुधेव कुटुम्बकम व सर्व जन हिताय के सिद्धांत पर काम करता है । यूट्यूब क्रिएटर का भी असली उद्देश्य सर्वजन हिताय व वसुधेव कुटुम्बकम ही है । हर प्राणियों में आपस में प्रेम, सौहार्दय व एकता बनी रहे । जीव मात्र का कल्याण हो, इसी भावना के साथ इस वीडियो को पब्लिश किया गया है । The information available on this YouTube channel is only for information and educational purposes. This YouTube channel does not provide financial advice. There is no guarantee, that you will be able to generate income, by using the ideas mentioned in any video of this channel. Your level of success in achieving results, as mentioned in all videos, will depend on your hard work, skills and knowledge. I have taken reasonable precautions to ensure that information in this video is accurate, but I can not ensure that the websites/mobile applications mentioned in this video are free from errors. You expressly agree not to rely upon any information given in this video/channel. #DSRathoreCreation #JyotishSikhe #Prediction2022 #Phaladesh #Bhavishyavani #JyotishacharyaDSRathore #JyotishShastra #Jyotish #Astrology #AstrologerDSRathore