Перейти к содержимому

EC के भीतर बगावत के सुर और Delhi से लेकर Jamui तक गहराता महिला सुरक्षा का संकट | NL Charcha 442

Newslaundry Hindi

0:00 / 0:00

EC के भीतर बगावत के सुर और Delhi से लेकर Jamui तक गहराता महिला सुरक्षा का संकट | NL Charcha 442

24 242 просмотра · 1 день назад
Newslaundry Hindi
368 тыс. подписчиков
24 242 просмотра · 1 день назад
एनएल चर्चा के इस अंक में भारत के चुनाव आयोग के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' से संबंधित 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट पर चर्चा की गई, जिसमें दावा किया गया है कि तीन चुनाव आयुक्तों में से दो, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार औपचारिक रूप से आपत्तियां दर्ज कराई थीं. इसके अलावा चर्चा में बिहार के जुमई में नाबालिग़ युवती के साथ हुई बदसलूकी पर भी गंभीरता से बात हुई. इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी और खबर लहरिया की सह-संस्थापक और संपादक कविता बुंदेलखंडी शामिल हुईं. वहीं न्यूज़लॉन्ड्री टीम से वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और विकास जांगड़ा ने बातचीत में हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “अगर दो दो चुनाव आयुक्त लगातर लिखित आपत्तियां दर्ज कर रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त उनका जवाब नहीं दे रहे हैं तो ऐसे में उन दोनों आयुक्तों के पास क्या कोई और क़ानूनी विकल्प मौजूद होता है?” इस विषय पर अभिषेक कहते हैं, “यह मुद्दा बहुत ज़्यादा व्यापक है, 23 वर्ष पहले उच्चतम न्यायलय ने यह स्पष्ट कर दिया था, मुख्य आयुक्त सर्वोपरि नहीं होते हैं, ऐसे में भारतीय निर्वाचन आयोग में सभी महत्वपूर्ण फैसले आपसी सहमति, सर्वसम्मति या बहुमत के आधार पर लिए जाते हैं.” सुनिए पूरी चर्चा - टाइमकोड्स: 00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 3:50 - सुर्खियां 08:55 - एशियन गेम्स 15:47 - मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद 52:22 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 58:07 - महिला सुरक्षा पर संकट 01:15:33 - सलाह और सुझाव सब्सक्राइब करें : https://rzp.io/rzp/nlsm अन्य सभी अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें न्यूज़लॉन्ड्री एप : https://www.newslaundry.com/download-app न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें : https://whatsapp.com/channel/0029Va5n... न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- व्हाट्सएप: https://chat.whatsapp.com/K2XFgEKcC0V... फेसबुक:   / newslaundryhindi   ट्विटर:   / nlhindi   इंस्टाग्राम:   / newslaundryhindi