Tiger Shroff & Daler Mehndi का बवाल, Sharjeel Imam का सवाल और वकीलों का जंजाल | Teen Taal S2 Ep 179
Aaj Tak Radio и Teen Taal Clips
0:00 / 0:00
Tiger Shroff & Daler Mehndi का बवाल, Sharjeel Imam का सवाल और वकीलों का जंजाल | Teen Taal S2 Ep 179
70 246 просмотров · 11 ч назад
Aaj Tak Radio и Teen Taal Clips
70 246 просмотров · 11 ч назад
इस बार ख़ान चा दुद्धी से लौटे तो तीन ताल की पुरानी महफ़िल जमी. बतरस में सबसे पहले चर्चा हुई टाइगर श्रॉफ के यहां हुई फ़ायरिंग की. रील के हीरो और रियल के हीरो में फ़र्क़ क्या है, और ख़तरा सामने हो तो हीरोपंती कितनी देर टिकती है! फिर लॉरेंस बिश्नोई को ‘साहब’ कहने वाला वीडियो वायरल हुआ तो बात आदरसूचक शब्दों पर जा पहुँची. आख़िर साहब कहने भर से आदमी साहब हो जाता है या इसके पीछे भी कोई हिसाब-किताब है? कहीं रावण दहन के साथ कॉकरोच जनता पार्टी को चिढ़ाने के लिए कॉकरोच का पुतला भी जला दिया गया तो कहीं शरजील इमाम के इंटरव्यू ने अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सवाल खड़े किए. राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा से बतरस बिसनेस क्लास के सुख तक पहुंची. और आईफ़ोन या ऐंड्रॉयड चुनने में इंसान को कब सद्बुद्धि आती है, इस पर भी विचार हुआ. उधर उत्तराखंड में दलेर मेहंदी के लाइव कॉन्सर्ट ने ऐसा बवाल काटा कि सुरों के साथ विवाद भी गूंजने लगा. लेकिन असली कचहरी तो एजेंडे में लगी. इस बार मुद्दा था केस-मुक़दमे, कोर्ट-कचहरी और वकालत की दुनिया. दरोगा जी कपड़े और बाल काटने से लेकर पिंजरे में बंद करने तक की सज़ा कैसे सुना देते हैं? थाने में मुंशी की मुंडी किस दिशा में घूमती है कि पूरा थाना उसी हिसाब से चलता है? और अदालतों में वकीलों की हड़ताल के पीछे ऐसे कौन-कौन से कारण होते हैं कि न्याय का पहिया ही जाम हो जाए? प्रशांत भूषण और अभिषेक मनु सिंघवी जैसे वकील क्या वाक़ई व्यवस्था में बदलाव लाते हैं या बदलाव की उम्मीद भी उन्हीं के काले कोट की जेब में रखी रहती है? वकील मुवक्किल को बेवक़ूफ़ कैसे बनाते हैं, संविधान के नियम-क़ानून में कहां-कहां झोल हैं और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम का दुरुपयोग कराने वाले लोग किस तरह खेल खेलते हैं. बतरस इन सब गलियों से होकर गुज़री. फिर जेल के भीतर कैदियों की नैतिकता और आपसी मार-कुटाई का सवाल उठा. बवासीर के नाम पर छुट्टी मांगने वाले सिपाहियों के अतरंगी तरीक़े, कट्टा गुरु, गोहत्या वाले वकील और मेड़ के झगड़े में उलझे वकील भी इस कचहरी की कार्यवाही में शामिल हुए. और फिर आई बिज़ार ख़बर, जिसमें दिल्ली से एक बारात शहनवाज़ बनकर पहुंची, नवरात्र की थाली में मीट परोसा गया और प्रेम कहानी का राज़ बिरयानी की भाप में खुल गया! प्यार, पहचान और खाने की थाली ने मिलकर ऐसा पेंच फंसाया कि बारात का मामला निकाह से आगे निकल गया. इसके बाद तीन तालियों की चिट्ठियों का दौर चला और बतरस ने अपनी मंज़िल पकड़ी.
प्रोड्यूसर: अतुल तिवारी
वीडियो एडिट : लोकेश
थंबनेल : मोहम्मद नाज़िम
साउंड मिक्स: सूरज
With Khan Cha back from Duddhi, the Teen Taal gang was back in full swing! The conversation opened with the firing incident at Tiger Shroff’s residence, the difference between reel-life and real-life heroes, and a viral video addressing Lawrence Bishnoi as “Sahab.” From Sharjeel Imam’s interview and Rahul Gandhi’s Vietnam visit to the controversy surrounding Daler Mehndi’s concert in Uttarakhand, the episode covered a host of headline-making developments.
The main agenda, however, was the world of courts, cases and lawyers. From bizarre police punishments and lawyers’ strikes to courtroom loopholes, client-lawyer dynamics and the alleged misuse of laws, Taau, Sardar and Khan Cha explored the curious corners of India’s legal system.
The episode also featured stories of prison morality, unusual police leave excuses and lawyers caught in unexpected disputes. In Bizarre News, a wedding procession, a Navratri meal and a biryani-fuelled love story brought a fresh serving of chaos. As always, letters from Teen Taal listeners rounded off the conversation.
Producer: Atul Tiwari
Video Edit: Lokesh
Thumbnail: Mohammad Nazim
Sound Mix: Suraj
#TeenTaal #DalerMehndi #SharjeelImam #TigerShroff #LawrenceBishnoi #CourtKachahri
00:00:00 - Precap
00:02:30 -Intro
00:05:08 - जय हो! तीन ताल सीज़न 2 Ep 179 की शुरुआत
00:05:21 - दुद्धी की सैर, टैनिंग और खानचा का सेंस ऑफ बिलॉन्गिंग
00:12:20 - ताऊ का नया मूरठा और आने वाले कार्यक्रमों का ब्योरा
00:16:43 - टाइगर श्रॉफ का प्रेजेंस ऑफ माइंड और असल ज़िंदगी के 'हीरो'
00:18:37 - 'साहब' का तमगा और राजनीति में भाषा की गिरावट
00:27:08 - पुतला दहन, जनभावना और जेल-मुकदमों की राजनीति
00:29:35 - शर्जील इमाम का इंटरव्यू और विचारों का एक्सट्रीमिज़्म
00:46:20 - सफ़र की तकलीफ़, बिज़नेस क्लास और लग्ज़री
00:47:48 - आईफोन बनाम एंड्रॉइड: 'नीड' या बस 'वॉन्ट' का मुगालता
00:54:06 - दलेर मेहंदी का स्टेज विवाद और कलाकारों की गरिमा
00:57:43 - ताऊ की कविता: बावन का रावण और मुद्दों का मुसल्लम
00:59:38 - मुकदमों का जंजाल: ऐसी वाणी बोलिए, दरोगा ना आपा खोए
01:04:24 - आम चोरी से शुरू हुआ विवाद और एफ़आईआर की शायरी
01:11:05 - थाने के मुंशी, दीवान जी और मालखाने के रहस्य
01:19:35 - कचहरी का तिलिस्म, मटन-भात और उकला की दलीलें
02:41:22 - बिज़ार खबर: मीट परोसते ही खुली फर्जी 'शाहनवाज' की पोल
02:45:26 - प्यार एक सफ़र है और शादी उसकी मंज़िल
02:48:33 - तीन तालियों की चिट्ठियां और बंकर कमेटी
Click Here For Latest Podcasts► https://aajtak.intoday.in/podcast.html
#Podcast #HindiPodcast #AajtakRadio
Buy Teen Taal Merch ► https://tinyurl.com/y5v8hpkc
Join Our WhatsApp Channel ► https://whatsapp.com/channel/0029Va4q...
Like On Facebook ► https: / aajtakradio
Follow on Twitter ► https: / aajtakradio
Connect on Instagram ► / aajtakradio