Перейти к содержимому

UP Election 2027: RLD की इन 25 सीटों पर नजर! BJP कितनी सीटें देगी? जयंत चौधरी का पूरा सीट गणित

The Reporter Hindi

0:00 / 0:00

UP Election 2027: RLD की इन 25 सीटों पर नजर! BJP कितनी सीटें देगी? जयंत चौधरी का पूरा सीट गणित

1 940 просмотров · 1 день назад
The Reporter Hindi
57,9 тыс. подписчиков
1 940 просмотров · 1 день назад
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राष्ट्रीय लोकदल यानी RLD ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी की नजर करीब 50 विधानसभा सीटों के व्यापक दायरे पर बताई जा रही है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि BJP के साथ गठबंधन में उसे वास्तव में कितनी सीटें मिलेंगी? 2022 में RLD ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में 33 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था और 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। छपरौली, शामली, थानाभवन, बुढ़ाना, सिवालखास, पुरकाजी, मीरापुर और सादाबाद जैसी सीटें RLD के पुराने प्रदर्शन का आधार हैं। इसके अलावा सरधना, किठौर, बेहट, मुरादाबाद ग्रामीण, छर्रा, बहेड़ी और भोजीपुरा जैसी सीटों पर भी RLD की संभावित दावेदारी की चर्चा सामने आई है। इस वीडियो में जानिए RLD की संभावित 50 सीटों का व्यापक गणित, किन सीटों पर उसका दावा ज्यादा मजबूत माना जा सकता है, BJP किन सीटों पर समझौता कर सकती है और 2027 में सीट शेयरिंग का संभावित ढांचा क्या हो सकता है। मीडिया रिपोर्टों में BJP की ओर से RLD को लगभग 20–25 सीटें दिए जाने की शुरुआती चर्चा सामने आई है, जबकि RLD की तैयारी इससे ज्यादा सीटों की बताई जा रही है। क्या RLD अपनी 2022 वाली सीटों को दोबारा हासिल करने के लिए दबाव बनाएगी? क्या पश्चिमी यूपी के बाहर भी पार्टी को सीटें मिल सकती हैं? और BJP-RLD गठबंधन में अंतिम सीट बंटवारा किन राजनीतिक और संगठनात्मक समीकरणों पर निर्भर करेगा—जानिए इस पूरे विश्लेषण में। #UPElection2027 #uppolitics #rld #jayantchaudhary हमसे अच्छी रिपोर्ट कोई दिखा ही नहीं सकता इसलिए The Reporter Hindi को देखते रहिए, चैनल को लाइक सब्सक्राइब कर लीजिए ताकि कोई भी नोटिफिकेशन छूटे नहीं #thereporterhindi