Перейти к содержимому

जश्न-ए-खैरुल वरा | जियारत-ए-मूए मुबारक ﷺ | Dr. Bilal Hasan Chishti from Pilibhit UP |

KunwarNama

0:00 / 0:00

जश्न-ए-खैरुल वरा | जियारत-ए-मूए मुबारक ﷺ | Dr. Bilal Hasan Chishti from Pilibhit UP |

822 просмотра · 2 недели назад
KunwarNama
5,68 тыс. подписчиков
822 просмотра · 2 недели назад
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक अवसर पर औन फाउंडेशन द्वारा आयोजित “जश्न-ए-खैरुल वरा” के पांचवें एवं अंतिम कार्यक्रम में रुड़की में जियारत-ए-मूए मुबारक का बाबरकत आयोजन किया गया। इस रूहानी मौके पर हुज़ूर पाक ﷺ की दाढ़ी मुबारक का मूए मुबारक तथा हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह, अजमेर शरीफ की टोपी मुबारक की जियारत कराई गई। दोनों तबर्रुकात पीलीभीत, उत्तर प्रदेश से सैयद डॉक्टर बिलाल हसन चिश्ती साहब अपनी खानकाह से लेकर पहुंचे। हजारों की तादाद में अकीदतमंदों ने पूरी अकीदत और मोहब्बत के साथ इन मुबारक तबर्रुकात के दीदार किए। जियारत के लिए मूए मुबारक को औन फाउंडेशन के प्रेसिडेंट कुंवर शाहिद अपने सिर पर रखकर जियारतगाह तक लेकर पहुंचे, जहां मौजूद अकीदतमंदों ने फूल बरसाकर पुरखुलूस इस्तकबाल किया। इस मौके पर दुआ-ए-खैर भी की गई, जिसमें मुल्क में अमन-ओ-अमान, सलामती, खुशहाली और तमाम आलम के लिए दुआ की गई। जियारत के बाद अकीदतमंदों के लिए लंगर और हलवा प्रसाद का भी एहतिमाम किया गया। यह वीडियो इसी पूरे रूहानी और यादगार कार्यक्रम की झलक पेश करता है। ❤️ 📅 कार्यक्रम: जश्न-ए-खैरुल वरा 📍 स्थान: रुड़की 📅 तारीख: 26 अगस्त 2026 🤲 आयोजक: औन फाउंडेशन इस वीडियो को Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe जरूर करें। #JashnEKhairulWara #JashnEidMiladUnNabi #MueMubarak #MueMubarakKiZiyarat #KhwajaMoinuddinChishti #AjmerSharif #BilalHasanChishti #AwnFoundation #Roorkee #EidMiladUnNabi #MiladUnNabi #Ziyarat #Mubarak #Langar #IslamicEvent