Перейти к содержимому

Geparnath Mahadev Kota गेपरनाथ महादेव कोटा जाने से पहले जान लें ये पांच बातें

Vigyan Vihan VK Saini

0:00 / 0:00

Geparnath Mahadev Kota गेपरनाथ महादेव कोटा जाने से पहले जान लें ये पांच बातें

65 488 просмотров · 7 лет назад
Vigyan Vihan VK Saini
3,17 тыс. подписчиков
65 488 просмотров · 7 лет назад
267. रावतभाटा रोड पर रथ कांकरा के समीप कराइयों में भगवान गेपरनाथ का मंदिर है। भीलों के शैव मतावलंबी गुरु ने मंदिर की स्थापना करवाई। क्षेत्र में प्रचीन काल से ही भील समाज के लोग निवास करते रहे हैं।  Bheemlat mahadev waterfall    • भीमलत महादेव बूंदी राजस्थान Bhimlat waterf...   कहा जाता है कि पूर्व में यह क्षेत्र भील राजाओं के अधीन था। यहां स्थापित शिवलिंग की यह विशेषता है कि यह दोहरी योनी में स्थापित है। इस तरह के शिवलिंग के उदाहरण यदा-कदा ही देखने को मिलते हैं।  गेपरनाथ के दर्शन के लिए 300 के करीब सीढि़यां उतरकर जाना पड़ता है।  मंदिर में बारह माह झरना बहता है। यह  भगवान शिव पर गिरता है तो एेसा लगता है मानो प्रकृति खुद भगवान शिव का अभिषेक कर रही हो। श्रद्धालुओं के अनुसार यह स्थान  साधु-संतों की तपस्थली भी रही है। यहां पर सीढि़यां नहीं थी, इन्हें बाद में बनवाया गया। इस स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में भी देखा जाता है।  2008 में एक हादसे के बाद यह स्थान देशभर में चर्चा का विषय बन गया। मंदिर के रास्ते की सीढि़यां  ढहने से कराई में 35 महिलाएं व 20 बच्चे फंस गए थे। इन्हें मुश्किल से बाहर निकाला गया था। घटना में एक जने की मौत हो गई थी। यहां महाशिवरात्रि पर मेला लगता है।