Перейти к содержимому

गढ़ कुमाँऊ की धार्मिक आस्था का प्रतिक बधाण गढ़ी मंदिर।।Badhan Gadhi mandir

Himalayan Temple

0:00 / 0:00

गढ़ कुमाँऊ की धार्मिक आस्था का प्रतिक बधाण गढ़ी मंदिर।।Badhan Gadhi mandir

1 092 просмотра · 4 года назад
Himalayan Temple
1,15 тыс. подписчиков
1 092 просмотра · 4 года назад
उत्तराखंड में माता के प्रसिद्ध कई मंदिर हैं ।जिनमें एक मंदिर बधाणगढ़ी मंदिर उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है ।यह मंदिर ग्वालदम से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर काफी ऊचाई पर स्थित व और बहुत ही सुंदर है । माँ काली माता और भगवान शिव को यह मंदिर समर्पित हैं। यह मंदिर एक ही पहाड़ पर स्थित है इसलिए यही कारण है कि इस मंदिर को “बधाणगढ़ी मंदिर” कहा जाता है । इस मन्दिर को कत्युरी वंश के शासन के दौरान बनाया गया था | जिनका 8वी और 12वी शताब्दी तक इस क्षेत्र पर शासन था | बधाणगढ़ी मंदिर समुन्द्र स्तर से ऊपर 2260 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है | इस मंदिर के बारे में यह भी कहा जाता है कि यहाँ मांगी जाने वाले हर मनोकामना जरुर पूरी होती है | बधाणगढ़ी मंदिर से उत्तराखंड में कुछ प्रमुख चोटियों जैसे नंददेवी, त्रिशूल, पंचचुली के मनोरम दृश्य देखा जा सकता है । इस स्थान से ट्रैकिंग का आनंद भी लिया जा सकता है । इस मंदिर के कुछ ही दूरी पर गढी के भग्नावशेष अथवा खंडहर स्थित हैं ।जिसमें 100 से अधिक भवनों के खंडहर इस बात के सूचक हैं कि यहां पर पौराणिक काल में बहुत ही सशक्त और विस्तृत सैन्य छावनी स्थित थी जहां पर राजाओं द्वारा अपनी सीमा की रक्षा हेतु तत्परता के साथ उनकी सेना मुस्तैद रहती थी जिनके खंडेराव भी दिखाई देते हैं।