Перейти к содержимому

Azam Khan UP की सियासत लेने वाली है नई करवट! SP नेताओं से नहीं दूसरे दलों के नेताओं से मिल रहे आज़म!

TV9 Uttar Pradesh Uttarakhand

0:00 / 0:00

Azam Khan UP की सियासत लेने वाली है नई करवट! SP नेताओं से नहीं दूसरे दलों के नेताओं से मिल रहे आज़म!

1 193 просмотра · 4 года назад
TV9 Uttar Pradesh Uttarakhand
2,83 млн подписчиков
1 193 просмотра · 4 года назад
Azam Khan: UP की सियासत लेने वाली है नई करवट! SP नेताओं से नहीं दूसरे दलों के नेताओं से मिल रहे आज़म! TV9UPUK यूपी की सियासत में समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खां बेहद चर्चित नाम हैं.. मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां... बीते दो वर्षों से अधिक समय से सीतापुर की जेल में बंद हैं.. लेकिन आजकल काफी नेता उनसे मिलने आ रहे हैं.. जबकि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज आजम खां.. सपा के नेताओं से नहीं मिल रहे हैं.. आजम खान से जेल में मिलने वालों की लिस्ट बढ़ती जा रही है.. सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कृष्णम ने आजम खान से मुलाकात की.. प्रमोद कृष्णम का दावा है कि.. आजम खान समाजवादी पार्टी से बेहद नाराज हैं.. यहां तक की वो किसी सपा नेता से नहीं मिलना चाहते हैं..उनकी शक्ल तक नहीं देखना चाहते हैं.. प्रमोद कृष्णम के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने आजम को निराश किया है.. किसी ने उनके लिए आवाज नहीं उठाई.. आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा है कि.. आजम खान के जेल से बाहर आते ही यूपी की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर होगा.. प्रमोद कृष्णम से पहले 22 अप्रेल को अखिलेश यादव का चाचा शिवपाल यादव.. और सपा विधायक रविदास महरोत्रा भी जेल में बंद आजम खान से मिलने पहुंचे थे.. लेकिन आजम शिवपाल से तो मिले मगर सपा विधायक से उन्होंने किनारा कर लिया था.. वहीं आजम से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव ने कहा था कि.. समाजवादी पार्टी का अपने सबसे वरिष्ठ नेता के लिए संघर्ष ना करना और उनकी मदद ना करना दुर्भाग्यपूर्ण है.. उन्होंने कहा कि.. अगर अखिलेश यादव पहल करते.. तो आजम खान के मामले में मुलायम सिंह यादव भी दखल देते.. तो आजम खान इतने दिन जेल में नहीं होते.. आजम खान का शिवपाल यादव समेत गैर दलों के नेताओं से मिलना.. और अपनी ही पार्टी के नेताओं से किनारा करना.. यूपी के भविष्य की सियायत को अलग ही मोड़ दे रहा है.. आपको बता दें कि.. विधानसभा चुनाव से पहले आचार्य प्रमोद कृष्णम.. शिवपाल सिंह यादव के चुनावी रथ की सवारी करते हुए नजर आए थे..जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि.. चुनावी समर में कांग्रेस को एक और झटका लगने वाला है.. या शिवपाल का मोह कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है.. हालाकि दोनों में से कुछ नहीं हुआ.. लेकिन अब जब आजम खान समाजवादी पार्टी के नेताओं से दूरी बनाकर.. गैर दलों से नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं.. तो एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सियासत में अलग ही गर्माहट से पैदा हो गई है.. आपको बता दें कि.. जेल में बंद आजम खान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं.. रामपुर से विधायक और सपा का कद्दावर मुस्लिम चेहरा मोहम्मद आजम खान पिछले दो सालों से जेल में बंद है.. उन पर करीब 80 मुकदमे अभी भी चल रहे हैं.. इन दो सालों अखिलेश यादव महज एक बार आजम खान से मुलाकात की.. लेकिन उनकी रिहाई के लिए किसी तरह का कोई बड़ा आंदोलन नहीं खड़ा कर सके। #Azamkhan #Akhileshyadav #Pramodkrishnam #UPPolitics https://linktr.ee/TV9UttarPradesh Subscribe to TV9 Uttar Pradesh Uttarakhand    / tv9uttarpradeshuttarakhand   Facebook |   / tv9uttarpradesh   Twitter |   / tv9uttarpradesh   #TV9UttarPradesh #TV9UttarPradeshUttaraKhand #TV9UP @Associated Broadcasting Company Pvt Ltd