Перейти к содержимому

शाहपुरा राजा के राजकुमार का राजशाही तिलक समारोह की झलकियां || राजा महाराजा और उमड़ा जनसैलाब

राजस्थान दर्शन

0:00 / 0:00

शाहपुरा राजा के राजकुमार का राजशाही तिलक समारोह की झलकियां || राजा महाराजा और उमड़ा जनसैलाब

8 157 просмотров · 5 месяцев назад
राजस्थान दर्शन
2,13 тыс. подписчиков
8 157 просмотров · 5 месяцев назад
#Rajkumar_devayu_Singh_ka_Tilak_samaroh_Shahpura_program सांसद राव राजेंद्र सिंह के सुपुत्र राजकुमार देवायुष सिंह का भव्य तिलक समारोह आयोजित, संतों का पाया आशीर्वाद। शाहपुरा (जयपुर) जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह एवं महारानी भुवनेश्वरी देवी के सुपुत्र राजकुमार देवायुष सिंह की शादी के कार्यक्रम के तहत आज मंगलवार को हनुमंत निवास बाग शाहपुरा में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री हरिदास जी महाराज ठाकुर जी श्री सीताराम जी बड़ा मंदिर रामपुरा, श्री श्री 1008 रामरिछपाल दास जी महाराज त्रिवेणीधाम, श्री हरिओम दास जी महाराज परमानंद धाम खोरी, डॉक्टर श्री गणेश दास जी महाराज अवध बिहारी कुंज अयोध्या, श्री अवध बिहारी दास महाराज वीर हनुमान मंदिर, श्री ब्रह्मपीठाधीश्वर रामरतनदेवाचार्य जी महाराज डाकोर धाम, श्री प्रहलाद दास जी महाराज परमानंद धाम की गरिमामय उपस्थिति में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों का उच्चारण के साथ विधि विधान से भव्य तिलक समारोह का आयोजन हुआ। भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर, जोराराम कुमावत कैबिनेट मंत्री, भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा, बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत, फुलेरा विधायक प्रत्याशी निर्मल कुमावत, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, डॉक्टर शिखा मील विधायक चौमू सहित सैकड़ो की संख्या में जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस दौरान शहनाई की मधुर आवाज से जहां चारों ओर का वातावरण आनंदित नजर आया वही विदेशी कलाकारों के द्वारा भारतीय लोकगीतों की प्रस्तुति एवं शाही नगाड़ो ने सभी आगंतुक मेहमानों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर जहां राजकुमार देवायुष सिंह के पिता जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, काकोसा सुरेंद्र सिंह, काकोसा दिलीप सिंह ने आगंतुक मेहमानों का आगे बढ़ते हुए स्वागत सत्कार किया वहीं उनके भाई दिगराज सिंह, भाई अधिराज सिंह, भाई अमित बन्ना ने कार्यक्रम के तहत सभी व्यवस्थाओं को देखते हुए मेहमानों की मेहमान नवाजी का पूरा ख्याल रखा। इस अवसर पर उपस्थित स्वजनों एवं मेहमानों ने खुशी जाहिर करते हुए राजकुमार देवायुष सिंह को खूब आशीर्वाद प्रदान किया।