धन्य धन्य मेरे सांई : गुरु महिमा का अद्भुत भजन | High Quality Audio | Hare Madhav Bhajan
Hare Madhav Official
0:00 / 0:00
धन्य धन्य मेरे सांई : गुरु महिमा का अद्भुत भजन | High Quality Audio | Hare Madhav Bhajan
11 353 просмотра · 3 года назад
Hare Madhav Official
58,5 тыс. подписчиков
11 353 просмотра · 3 года назад
पूर्ण हरिराया सतगुरू की महिमा-सखियों का गुण गान करने से आत्म सुख मिलता हैl यह भजन "धन्य धन्य मेरे सांई" को नित सुनने, गायन करे और आत्म सुख अनुभव करेंl
Lryics are mentioned below:
|| हरे माधव दयाल की दया ।।
दोहा- पूरन सतगुरु ईश्वरशाह रूप में प्रकाशी ज्योत प्रगटावी अलख वरताई अगम अपार वड़ियाई जीव जन्त सब सरन, तुम्हार आई ऊँच वड़ाई वड् शहंशाही परमत्व रसाई धन्य-धन्य भाग्य हमारे सारी सृष्टि मुस्काई भजन सिमरन के भंडारी ईश्वरशाह गोसाईं हरे माधव यथार्थ संतमत की धारा बहाई पूरण सतगुरु ईश्वरशाह रूप में प्रकाशी ज्योत प्रगटायी
स्थाई-
सुखसागर साँई ईश्वरशाह जी पारब्रम्ह गुरू अगम अथाह जी धन्य धन्य मेरे साई, धन्य धन्य मेरे साँई
1. पारब्रम्ह पुरुख विधाता, मनुज रूप प्रगटाए जीवों के कल्याण हेतु सतगुरु सर्गुण रूप धराए सरब सांझा मांगल्य भाव से, वात्सल्य प्रेम की गंग बहाये जीवन मुक्त गोसाई, धन्य धन्य मेरे साँई धन्य धन्य मेरे साँई, धन्य धन्य मेरे साँई
2. ब्रम्ह बाल भगत रूप से, परम सिद्धी धारी अगोचर स्वामी मुखड़ा नूरानी, तप साधना की भारी मनमोहन तेरी लीला न्यारी, ईश्वरशाह सांई पर उपकारी चैतन्य धारा बहाई, धन्य धन्य मेरे साँई धन्य धन्य मेरे साँई, धन्य धन्य मेरे साँई
3. हरे माधव संतमत का परम प्रकाश फैलाया सांची भगति की शक्ति का पूरण प्रताप प्रगटाया निर्भय पुरुख संत सुजान, कल्पतरु ईश्वरशाह भगवान वड तुमरी गुरवाई धन्य धन्य मेरे साँई धन्य धन्य मेरे साँई, धन्य धन्य मेरे साँई
4. ज्ञान रूप साँई नारायणशाह का तुम ही धरकर आए परमत्वमय साँई ईश्वरशाह जी भजन रूप प्रगटाए माधव नारायण की ज्योति एका, रूप है एक वेस अनेका ऐसी भजन कमाई, धन्य धन्य मेरे साँई धन्य धन्य मेरे साँई, धन्य धन्य मेरे साँई
5. साँई नारायणशाह की लीलाओं का खोला भेद है सारा शब्द नाम रूप प्रगटाया, जागा जग ये सारा अख वालों ने ये जाना है, रूप अनूप तेरा पहचाना है। मन की धुंध मिटाई, धन्य धन्य मेरे साँई धन्य धन्य मेरे साँई, धन्य धन्य मेरे साँई
6. दुखभंजन सुख आनंद कर्ता, परम योगी वैरागी करते रमण हो परम ध्यान में तख्त अडोल समाधि हरिराया प्रभु सतगुरू पूरण, ईश्वरशाह सांई हाजिरां हुजूर अविचल पुरुखा सांई, धन्य धन्य मेरे साँई धन्य धन्य मेरे साँई, धन्य धन्य मेरे साँई
7. भजन मुख से अविरल बहते, हरे माधव वाणी वचना सांई सतगुरु का धाम वहाँ जहाँ पहुँचे न मन बुद्ध रसना विराजित साखत्व सिंहासन पर हो, अनंद गरीबी धर करते रमण हो है परमत्व रसाई, धन्य धन्य मेरे सांई धन्य धन्य मेरे साँई, धन्य धन्य मेरे साँई
8. परम हितैषी सब जीवों के, आप सम को नाहि भक्ति दान देकर सतगुरू, माया फंद छुड़ाई कष्ट सभी के आपे सहके, जीव जगत कल्याण हो करते वाह तेरी वडियाई, धन्य धन्य मेरे साँई धन्य धन्य मेरे साँई, धन्य धन्य मेरे साँई
9. सगले तीरथ तुम्हरे चरण में, सांई सरब कलाधारी पदम चरण को पूजूं नित नित करूणा के भंडारी हरे माधव नाम दान दिया है, भक्ति करा भव पार किया है अजब तेरी प्रभुताई, धन्य धन्य मेरे साँई धन्य धन्य मेरे साँई, धन्य धन्य मेरे साँई
10. शेष महेश सुर नर मुनिजन करते चंदन तुम्हारा कथनी लेखनी समस्थ नाहीं, महिमा अपरंपारा हरे माधव परमारथ पंथ, आपने सजाया हे भगवंत प्रेमा भगति बढ़ाई, धन्य धन्य मेरे साँई धन्य धन्य मेरे साँई, धन्य धन्य मेरे साँई
11. आप सम ना तिहुं लोक में को, आप हो इक मत रब में भजन सिमरन के भंडारी, बस रहे घट अवघट में तारणहार प्रभु भव से उबारन, ताप पाप संताप निवारन हरे माधव प्रभुताई, धन्य धन्य मेरे साँई धन्य धन्य मेरे साँई, धन्य धन्य मेरे साँई
12. सिद्ध तपीस्वर ज्ञानी महंता, जाने न तुमरा अंता योग माया ओढ़ सतगुरु, लीला रचते अनंता अगम अपार अगोचर स्वामी, करूणा वत्सल अंतरयामी दृष्टि दया बरसाई, धन्य धन्य मेरे साँई धन्य धन्य मेरे साँई, धन्य धन्य मेरे साँई
13. हरे माधव जीवन मुक्त दाता, सांई करूणा निधाना शाश्वत मुक्ति तुमने बक्शी, सतगुरु कुल भगवाना इक आसीस तुमसे चाहें, गुरुपद का परसाद पाएं गुरूमों है शरणाई. धन्य धन्य मेरे साँई धन्य धन्य मेरे साँई, धन्य धन्य मेरे साँई
सुहिणे मेरे साँई, सचड़े मेरे सांई मिठड़े मेरे साँई, दिलबर मेरे साई परिपूरण मेरे साँई, ईश्वरशाह गोसांई
All rights are reserved. No part of this video including content may be reproduced or transmitted in any form or by any other means, including recording or other electronic or mechanical methods.
HARE MADHAV PARMARTH SATSANG SAMITI, MADHAV NAGAR, KATNI (M.P.) INDIA
Website - https://www.haremadhav.org
WhatsApp: +91 8237131313
Instagram: / hare_madhav
Facebook: / haremadhav.org
Twitter : / hare_madhav
Spotify :
https://open.spotify.com/artist/59xSk...
Pinterest :
/ hare_madhav