समाजसेवियों ने बाढ़ पीड़ित महिलाओं, दिव्यांगों और वृद्धजनों के बीच बांटा सूखा राशन
Adarsh News Bihar 24×7
0:00 / 0:00
समाजसेवियों ने बाढ़ पीड़ित महिलाओं, दिव्यांगों और वृद्धजनों के बीच बांटा सूखा राशन
38 просмотров · 1 день назад
Adarsh News Bihar 24×7
6,22 тыс. подписчиков
38 просмотров · 1 день назад
समाजसेवियों ने बाढ़ पीड़ित महिलाओं, दिव्यांगों और वृद्धजनों के बीच बांटा सूखा राशन
प्राणपुर। प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी लालगंज पंचायत के रोशना बाजार निवासी समाजसेवी जय प्रकाश साह एवं ओम प्रकाश साह उर्फ डफली ने बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच अपने निजी खर्च से सूखा राशन का वितरण किया। दोनों भाइयों ने विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित महिलाओं, दिव्यांगों एवं वृद्धजनों तक राहत सामग्री पहुंचाई।
बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों को रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जरूरतमंद परिवारों की स्थिति को देखते हुए समाजसेवियों ने अपने स्तर से सूखा राशन उपलब्ध कराया, ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें कुछ राहत मिल सके।
राहत सामग्री मिलने के बाद महिलाओं, दिव्यांगों एवं वृद्धजनों ने समाजसेवी जय प्रकाश साह और ओम प्रकाश साह उर्फ डफली के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रभावित परिवारों ने बताया कि बाढ़ के कारण घर-गृहस्थी प्रभावित हो गई है और आवश्यक सामान जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे समय में मिली यह सहायता उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर समाजसेवी जय प्रकाश साह एवं ओम प्रकाश साह उर्फ डफली ने कहा कि आपदा की घड़ी में जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानव सेवा है। समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए वे आगे भी अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करते रहेंगे।
बाढ़ के बीच दोनों भाइयों की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि संकट के समय महिलाओं, दिव्यांगों और वृद्धजनों सहित जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आना समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का परिचायक है।