Перейти к содержимому

#डिबाई #मर्यादा #पुरुषोत्तम #श्री_रामचंद्र जी की #बारात बड़ी #धूमधाम के साथ #निकाली_गई

News 22 India

0:00 / 0:00

#डिबाई #मर्यादा #पुरुषोत्तम #श्री_रामचंद्र जी की #बारात बड़ी #धूमधाम के साथ #निकाली_गई

54 просмотра · 14 ч назад
News 22 India
2,89 тыс. подписчиков
54 просмотра · 14 ч назад
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की बारात बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई बारात का शुभारंभ भाजपा नेत्री खुशबू सिंह ने सैकड़ो समर्थकों के साथ फीता काटकर किया रिपोर्टर शफीकुर्रहमान डिबाई डिबाई,श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की बारात डिबाई अनाज मंडी से शाम 7 बजे से बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई। जिसका शुभारंभ भाजपा नेत्री खुशबू सिंह विधानसभा 68 डिबाई ने फीता काटकर व चारों भाई श्री रामचंद्र लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न जी की आरती उतारकर किया। खुशबू सिंह अपने कार्यालय स्थित डाक बंगले से अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पैदल चलकर राम बारात पर पहुंची तो श्री रामलीला कमेटी के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। बारात में ऊंट, घोड़े नाचने वाले,शहनाई, राजस्थानी ढोल,एवन बैंड डिबाई, गणेश जी की झांकी, डी जे नाग नागिन,शिव परिवार झांकी, चमन बैंड कसेर के साथ सैकड़ो झांकी बारात में शामिल रही। बारात में चारों भाई श्री रामचंद्र, लक्ष्मण, भरत, शत्रुधन घोड़े पर विराजमान रहे। शोभा यात्रा अनाज मंडी से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग रेलवे रोड,महादेव चौराहा, पैंठ चौराहा,बड़ा बाजार, घंटाघर,पुलिस चौकी, छोटा बाजार, बोहरान चौक,चौक दुर्गा प्रसाद,मीना बाजार से होकर रामलीला मैदान में जाकर समाप्त हुई। पूर्व चेयरमैन क्यामुद्दीन गाजी ने मुस्लिम समाज को साथ लेकर आजाद पार्क निकट पुलिस चौकी पर एक कैंप लगाकर राम बारात का दो कुंतल लड्डू व कोल्ड ड्रिंक आदि के साथ स्वागत किया। मुस्लिम समाज ने चारों भाई श्री राम,लक्ष्मण,भरत,शत्रुधन आदि भगवान के स्वरूपों को के गले में माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया। मुस्लिम समाज में शफीकुर्रहमान, अफसर, इलियास, अबरार ,हाजी कदीम,सभासद जब्बार सेफी आदि मौजूद रहे। श्री वार्ष्णेय युवा सभा के सदस्यों ने राम बारात का स्वागत ज्ञान प्रकाश बजाज के प्रतिष्ठान पर किया। इनके अलावा अन्य संस्थान में भी राम बारात का स्वागत किया। राम बारात में श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री कमल वर्मा, राजीव कुमार अग्रवाल विनय शर्मा, विनीत वार्ष्णेय मयूर वार्ष्णेय,कोषाध्यक्ष पोपी पंडित, ओमप्रकाश अग्रवाल, पंकज ठाकुर,राजू टेंट,अर्जुन वार्ष्णेय, कृष्ण मोहन वार्ष्णेय के अलावा गौरव अग्रवाल,संदीप गुरु आदि मोजूद रहे। पुलिस व्यवस्था की कमान क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान, कस्बा चौकी इंचार्ज विशाल प्रताप ने मय फोर्स के साथ समाल रखी थी।