Перейти к содержимому

राजसमंद में करंट ने ली महिला की जान,विभाग पर उठे सवाल #rajsamandnews #rajsamandpolice #bijlivibhag

Jaivardhan News

0:00 / 0:00

राजसमंद में करंट ने ली महिला की जान,विभाग पर उठे सवाल #rajsamandnews #rajsamandpolice #bijlivibhag

7 386 просмотров · 5 мес. назад
Jaivardhan News
161 тыс. подписчиков
7 386 просмотров · 5 мес. назад
राजसमंद में करंट ने ली महिला की जान,विभाग पर उठे सवाल #rajsamandnews #rajsamandpolice #bijlivibhag #jaivardhannews #rajsamand राजसमंद जिले की ग्राम पंचायत पुठोल में मंगलवार सुबह करंट लगने से नारायण सिंह की पत्नी कृष्णा कंवर की मौत हो गई। अचानक करंट आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गांव में बिछाई जा रही नई 11 केवी लाइन और उसके रखरखाव को लेकर लोगों में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि शटडाउन और लाइन संचालन में समुचित सावधानी नहीं बरतने से अर्थिंग रिटर्न करंट जैसी समस्या बन रही थी। गांव में पिछले कई दिनों से करंट आने, फ्रिज-गीजर सहित घरेलू उपकरणों में बिजली दौड़ने और सामान खराब होने की शिकायतें भी सामने आ रही थीं। कुछ समय पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। हादसे के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। Owner : Laxman Singh Rathor, Senior Journalist Facebook Page : Jaivardhannews9 Facebook Page : Liverajsamand Website: https://jaivardhannews.com X : jaivardhannews Instagram : jaivardhannews Theards : jaivardhannews Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com Mobile : 9672980901 जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.com किसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।