आजमगढ़ दीदारगंज :27 साल बाद घर लौटा बेटा,परिवार की आंखों में छलक पड़े खुशी के आंसू#azamgarh#breaking
Hindustan News24 P7
0:00 / 0:00
आजमगढ़ दीदारगंज :27 साल बाद घर लौटा बेटा,परिवार की आंखों में छलक पड़े खुशी के आंसू#azamgarh#breaking
1 614 просмотров · 2 мес. назад
Hindustan News24 P7
11,4 тыс. подписчиков
1 614 просмотров · 2 мес. назад
#27सालबादघरवापसी #Azamgarh #Didarganj #RajapurGopiganj #SambharYadav #EmotionalReunion #MissingPersonFound #UPNews #BreakingNews #HindiNews #ViralNews #HumanityWins #AtrauliyaTimes #HindustanNews24P7 #आजमगढ़ #दीदारगंज #घरवापसी #भावुकमिलन #वायरलखबर #उत्तरप्रदेश
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गोपीगंज गांव में 27 वर्षों बाद एक परिवार की खुशियां लौट आईं। गांव के रहने वाले संभर यादव करीब 27 वर्ष पहले रोज़गार की तलाश में मुंबई गए थे, लेकिन वहां उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद वे भटकते-भटकते दिल्ली और फिर कश्मीर पहुंच गए।
मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें अपने गांव और परिवार का पता याद नहीं था। काफी समय तक भटकने के बाद किसी व्यक्ति ने उनसे बातचीत कर उनके जिले और क्षेत्र की जानकारी जुटाई। इसके बाद गांव का पता लगाकर उनके परिवार को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर परिवार का एक सदस्य वहां पहुंचा और संभर यादव को अपने साथ गांव लेकर आया। 27 वर्षों बाद बेटे के घर लौटने पर माता-पिता और परिजनों की आंखें नम हो गईं। पूरे गांव में इस भावुक मिलन की चर्चा है और ग्रामीण भी इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।