Перейти к содержимому

8 महीने निकल गए… मैं सिर्फ सोचती रही | My YouTube Struggle Story‪@MrinaliniOnMic‬#CreatorJourney

MrinaliniOnMic

0:00 / 0:00

8 महीने निकल गए… मैं सिर्फ सोचती रही | My YouTube Struggle Story‪@MrinaliniOnMic‬#CreatorJourney

44 просмотра · 2 нед. назад
MrinaliniOnMic
28 подписчиков
44 просмотра · 2 нед. назад
6 जनवरी को मेरे मन में पहली बार YouTube शुरू करने का ख्याल आया था। 18 जनवरी को मैंने तय किया कि अब सच में शुरुआत करूंगी। लेकिन फिर जनवरी से सितंबर तक… मैं बस सोचती रही। कभी लगा पहले सब सीख लूं, कभी लगा पहले समय निकाल लूं, कभी camera के सामने आने में hesitation हुई, और कभी घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच YouTube के लिए समय ही नहीं निकाल पाई। फिर एक दिन समझ आया— Perfect समय का इंतजार करते-करते कहीं ऐसा न हो जाए कि शुरुआत ही न कर पाऊं। इस वीडियो में मैंने अपनी वही छोटी-सी YouTube journey शेयर की है— कैसे मैंने शुरुआत करने में महीनों लगा दिए, कैसे पहली videos बनाईं, क्या-क्या सीखा, और अब आगे के चार महीनों के लिए मेरा क्या challenge है। मेरे पास अभी कोई बड़ी success story नहीं है। मैं भी सीख रही हूं, कोशिश कर रही हूं और धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हूं। अगर आप भी किसी काम को शुरू करने के बारे में लंबे समय से सोच रहे हैं, तो शायद मेरी कहानी आपको अपने बारे में भी कुछ सोचने पर मजबूर करे। कल से नहीं… आज से शुरुआत करते हैं। ❤️ अगर आपको मेरी journey पसंद आए तो Channel को Subscribe जरूर करें। #MyYouTubeJourney #YouTubeStruggle #NewYouTuber Disclaimer: यह वीडियो मेरे व्यक्तिगत अनुभव और YouTube journey पर आधारित है। इसमें साझा की गई बातें मेरी अपनी सीख, अनुभव और विचार हैं। इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था को target करना नहीं है।