#KHETRI जसरापुर में कांग्रेस जिला परिषद वार्ड 27 प्रत्याशी निशा चनेजा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
KTR VOICE
0:00 / 0:00
#KHETRI जसरापुर में कांग्रेस जिला परिषद वार्ड 27 प्रत्याशी निशा चनेजा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
3 577 просмотров · 6 дн. назад
KTR VOICE
40,2 тыс. подписчиков
3 577 просмотров · 6 дн. назад
जसरापुर में कांग्रेस जिला परिषद वार्ड 27 के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, 51 किलो की माला से हुआ स्वागत
पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने फीता काटकर किया शुभारंभ, प्रधान मनीषा गुर्जर ने प्रत्याशी निशा चनेजा को पहनाई माला
खेतड़ी (झुंझुनूं)। खेतड़ी क्षेत्र के जसरापुर गांव में कांग्रेस जिला परिषद के वार्ड नंबर 27 की प्रत्याशी निशा चनेजा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस दौरान प्रत्याशी निशा चनेजा, प्रधान मनीषा गुर्जर और पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर का 51 किलो फूलों की माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रधान मनीषा गुर्जर ने प्रत्याशी निशा चनेजा को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान मनीषा गुर्जर ने कहा कि जसरापुर की बेटी निशा चनेजा को अधिक से अधिक मत देकर विजयी बनाएं। उन्होंने अपने प्रधान कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी ग्राम पंचायत के साथ विकास कार्यों में भेदभाव नहीं किया और सभी क्षेत्रों में समान रूप से कार्य करवाने का प्रयास किया।
वहीं चुन्नीलाल चनेजा ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बेटी निशा चनेजा को अधिक से अधिक समर्थन देकर चुनाव में विजयी बनाएं।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस दौरान चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
#khetri #jhunjhunu #singhana #hindinews #latestnews #news #buhana #report #mandawa #nawalgarh