सिद्धनाथ महादेव मंदिर जोधपुर | Siddhnath Mahadev Mandir Jodhpur
Hindi Web
0:00 / 0:00
सिद्धनाथ महादेव मंदिर जोधपुर | Siddhnath Mahadev Mandir Jodhpur
41 669 просмотров · 5 лет назад
Hindi Web
537 тыс. подписчиков
41 669 просмотров · 5 лет назад
Siddheshwar Mahadev Mandir Jodhpur
sidhanath Mahadev Mandir Jodhpur
sidhanath Mahadev temple
#सिद्धनाथ #सिद्धेश्वर #siddheshwar
दादा दरबार सिद्धनाथ धाम में विराजे है सिद्धेश्वर महादेव
जोधपुर शहर के कायलाना झील के किनारे सिद्धनाथ की मनोरम पहाडिय़ों पर स्थित प्रसिद्ध सिद्धनाथ महादेव का मंदिर अपने दिव्य व शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि शहर में भगवान शिव का यह सबसे ऊंचाई का मंदिर है। चौपासनी रोड पर फिल्टर हाउस से पहले नेपाली बाबा मार्ग से मंदिर की ओर रास्ता जाता है। यहां से करीब 2 किलोमीटर चलने के बाद श्रद्धालु मंदिर तक पहुंच पाते हैं। इसके लिए पैदल या फिर स्वयं के वाहन से दो किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, क्योंकि यहां तक परिवहन के लिए सिटी बस या टैक्सी नहीं आती है। हालांकि पहाड़ी पर होने के कारण उपर चढऩे कि लिए करीब 355 सीढिय़ां चढऩी पड़ती है लेकिन आस्था के ज्वार में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मंदिर की चौखट तक पहुंच ही जाते हैं। बताया जाता है कि यह मंदिर कई वर्ष पुराना है। यहां प्राकृतिक रूप से पास-पास बने दो शिवलिंग के बारे में कहा जाता है कि यहां शिव व पार्वती दोनों जोड़े के रूप में विराजते हैं।