पातालेश्वर महादेव मंदिर मल्हार |Pataleshwar kedareshwar mahadev Malhar Bilaspur Chhattisgarh |Part02
Explore 360 World
0:00 / 0:00
पातालेश्वर महादेव मंदिर मल्हार |Pataleshwar kedareshwar mahadev Malhar Bilaspur Chhattisgarh |Part02
3 553 просмотра · 3 года назад
Explore 360 World
14,5 тыс. подписчиков
3 553 просмотра · 3 года назад
पातालेश्वर महादेव मंदिर मल्हार 2022 | Pataleshwar kedareshwar mahadev Malhar Bilaspur Chhattisgarh | Part02 | Explore 360 World
Welcome back to My YouTube Channel.. Explore 360 World
हेलो दोस्तो आज मै आपको मल्हार के पातालेश्वर महादेव मंदिर के बारे मे बताने वाला हूँ। तो विडिओ अच्छा लगे और मेरी जानकारी पसन्द आये तो चैनल को SUBSCRIBE जरूर करे ।।
मल्हार बिलासपुर शहर से 32 किलोमीटर दूरी पर नगर पंचायत मल्हार ऐसा ही ऐतिहासिक स्थल है, जहां पर भगवान शंकर का अद्भुत व अनोखा मंदिर है।
यहां पर भगवान शंकर भू-गर्भ में विराजमान हैं और मनोरथपूर्ण करने वाले माने जाते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां पर भव्य मेला भी लगता है। ऐतिहासिक स्थल के तौर पर मल्हार काफी प्रचलित है। मंदिर के प्रति लोगों की आस्था समय के साथ बढ़ती जा रही है। पातालेश्वर महादेव भू-गर्भ में विराजमान हैं और इस मंदिर में 108 कोण बने हुए है।
पातालेश्वर महादेव को केदारेश्वर भी कहते हैं। काले चमकीले पत्थर की गौमुखी आकृति की शिवलिंग है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शंकर की जलहरी में चढ़ाया जाने वाला जल पाताल लोक तक पहुंचता है। इसलिए इसे पातालेश्वर कहा गया है। मंदिर में गंगा, यमुना नदी की प्रतिमा के साथ ही शिव, पार्वती, गणेश, नंदी के बेजोड़ अंकन हैं।
सोमराज ने कराया मंदिर का निर्माण
पातालेश्वर मंदिर का निर्माण कल्चुरी राजाओं ने कराया था। मंदिर का निर्माण 10वीं से 13वीं सदी के समय में हुआ था। सोमराज नामक ब्राह्मण ने मंदिर का निर्माण कराया था। ऐसा मंदिर है, जिसमें 108 कोण बने हुए हैं। मंदिर भू तल में स्थित है। भगवान शिव की प्रतिमा भी गोमुखी है और भू-गर्भ में है।
सालों से लग रहा शिवरात्रि मेला
महाशिवरात्रि के अवसर पर पातालेश्वर मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन सालों से किया जा रहा है। यह मेला 15 दिनों का होता है। यहां पर प्रदेश के अलग-अलग जगहों से व्यापारी आते हैं। मनोरंजन के लिए टॉकीज, जादू, मौत का कुंआ, सर्कस भी यहां पर आते हैं।
मंदिर तक पहुंचने का मार्ग
बिलासपुर शहर से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर तहसील मस्तूरी के अंतर्गत नगर पंचायत मल्हार में पातालेश्वर महादेव का ऐतिहासिक मंदिर है। मंदिर तक सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। सिटी बस या प्राइवेट वाहन से भी पहुंचा जा सकता है।,
🎵 Music Used:
Valesco:
/ valesco_official
/ valescoofficial
Music from Soundcloud
Music provided by RFM: • Видео
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
#360 #explore360world #pataleshwarmahadev #pataleshwarmahadevmalhar #malhar #bilaspur #malharmatamandir #malhartemple #malharchhattisgarh #bilaspurexplore
other social media links
instagram- / explore360world