Mufti Affan sahab ( Part-2) राष्ट्रीय एकता सम्मेलन 2020
Amroha Online Hindi
0:00 / 0:00
Mufti Affan sahab ( Part-2) राष्ट्रीय एकता सम्मेलन 2020
47 424 просмотра · 6 л. назад
Amroha Online Hindi
77,6 тыс. подписчиков
47 424 просмотра · 6 л. назад
( Part-2) Rashtriya Ekta sammelan 23 January 2020
अमरोहा। मुल्क के दस्तूर को बचाना अवाम के साथ हुकूमत की भी ज़िम्मेदारी है। भाईचारा और मोहब्बत ही इस मुल्क की पहचान है। मज़हब के नाम पर नफरत फैलाने वाले लोग मुल्क के दुश्मन हैं। जमीयत उलेमा हिन्द की शहर यूनिट की ओर से गुरुवार रात टाउन हॉल के मैदान में राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुफ़्ती सैय्यद मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी ने मुल्क की आज़ादी के लिये शहीद हुए लोगों को खराजे अकीदत पेश किया। मौजूदा हालात पर बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि मुल्क के दस्तूर की हिफाज़त सरकार और अवाम, दोनों की ही ज़िम्मेदारी है। मुल्क का दस्तूर किसी भी हिंदुस्तानी को कानून हाथ में लेने की इजाज़त कतई नही देता, वहीं किसी सरकार को भी अवाम के हुक़ूक़ में फेरबदल की कोई गुंजाइश नही है। आगे फरमाया कि अगर कोई शख्स अपनी ताकत से बदला लेने की कोशिश करता है तो वो सरासर गलत है। जो शख्स बदला लेने के लिये माफी का रास्ता अपनाता है तो अल्लाह उसकी इज़्ज़त और ज़्यादा बढ़ा देता है। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत कलामे इलाही से हुई। मौलाना साद अमरोही ने नात पाक पेश की। मुफ़्ती रियासत अली ने सम्मेलन के मकसद पर बयान किया। पालिका अध्यक्ष पुत्र निखिल जैन ने कहा कि इस मुल्क की सच्ची खूबसूरती भाईचारे में है। अध्यक्षता मास्टर जाकिर हुसैन ने तथा संचालन क़ारी मोहम्मद यामीन ने किया। मुफ्ती मोहम्मद हमजा,मुफ्ती रियासत अली,मौलाना दिलदार,कारी मोहम्मद यामीन,मुफ्ती मोहम्मद आसिम,डॉ बुरहान हाशमी,नासिर सिद्दीक़,आसिफ कुरैशी, हाजी गुफरान, हाजी इक़रार, नसीम खां, हकीम ताजउद्दीन हाशमी, अली इमाम रिजवी,मुराद आरिफ,अफसर परवेज, नईम,महबूब हुसैन जैदी,खुर्शीद अनवर,हाजी अब्दुल कय्यूम राइनी, इस्लाम आलमी,चंदन नकवी,मरगूब सिद्दीकी, बख्तियारुल हसन, तौहीद साहब, शहाब अनवर वगैरह मौजूद थे।