झारखननाथजी संध्या लाइव आरती जयपुर।Jharkhand Mahadev Jaipur | झारखंड माहादेव मंदिर | शिव शंकर मंदिर
Har har shambhu
0:00 / 0:00
झारखननाथजी संध्या लाइव आरती जयपुर।Jharkhand Mahadev Jaipur | झारखंड माहादेव मंदिर | शिव शंकर मंदिर
5 419 просмотров · 4 г. назад
Har har shambhu
268 подписчиков
5 419 просмотров · 4 г. назад
#harharshambhu
झारखननाथजी संध्या लाइव आरती जयपुर। ॐ नमः शिवाय। live aarti jharkhand mahadev jaipur
ॐ नमः शिवाय।
'झारखंड महादेव मंदिर' की अपनी है एक अलग पहचान, होती है हर मनोकामना पूर्ण
छोटीकाशी कही जाने वाली राजधानी जयपुर में एक महादेव मंदिर जो दूर-दूर तक प्रसिद्ध है. इस मंदिर का नाम है 'झारखंड महादेव मंदिर' (Jharkhand Mahadev Temple)
इस मंदिर का बाहरी हिस्सा बिल्कुल साउथ के मंदिरों जैसा ही है. मंदिर का मुख्य द्वार और गर्भ गृह नार्थ के मंदिरों जैसा लगता है. छोटीकाशी सहित प्रदेश में वैसे तो बहुत से मंदिर हैं पर कुछ मंदिर अपनी विशेष शैली के लिए बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हैं. हम आपको एक मंदिर के दर्शन करवा रहे हैं, जिस मंदिर के बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है. असल में इस मंदिर की शैली दक्षिण भारतीय है और इसका नाम झारखंड है पर राजधानी जयपुर में यह स्थित है. इस अनोखे मंदिर का नाम “झारखंड महादेव मंदिर” है.इस वजह से मंदिर का नाम पड़ा झारखंड महादेव मंदिर
यह मंदिर 100 वर्ष से भी ज्यादा पुराना है. सन् 1918 में इस मंदिर के शिवलिंग के चारों ओर एक कमरे का निर्माण किया गया था और उसको ऐसे ही छोड़ दिया गया था. बाद में सन् 2000 में जब इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया तो इस मंदिर को दक्षिण भारतीय शैली में बनाया गया. यह मंदिर राजस्थान में होकर दक्षिण के तिरुचिरापल्ली मंदिर के जैसा ही लगता है. इस मंदिर के ट्रस्ट के सोमानी अक्सर दक्षिण भारत के टूर पर जाते थे और उनको वहां के मंदिर काफी पसंद आते थे. इसलिए जब इस झारखंड महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया, तब 300 मजदूरों की सहायता से इस मंदिर को दक्षिण भारत की शैली में ही निर्मित कराया. इस प्रकार से यह शिव मंदिर राजस्थान में है और इसका नाम झारखंड है तथा यह दक्षिण भारतीय शैली में बना है.
कहते हैं कि महादेव के दरबार में, दुनिया बदल जाती है रहमत से हाथ की, लकीर बदल जाती है. लेता है जो भी दिल से, महादेव का नाम, एक पल में उसकी, तकदीर बदल जाती है. महादेव जी "देवो के देव" माने जाते हैं और इसी वजह से ये झाड़खंड महादेव मंदिर जयपुर के उन चुनिंदा मंदिरों में से है, जहां भोले भक्तों का तांता हमेशा लगा रहता है. माना ये भी जाता है कि भक्तों की हर इच्छा और मुराद यहां पूरी होती है.
#झारखंडनाथ#जयपुर#दर्शन#लाइव
jaipur
ॐ नमः शिवाय।