जालंधर कैंट में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम | कृष्ण-राधा बने बच्चे | भव्य झांकियां और कार्यक्रम
Citizen Headlines Jalandhar Cantt
0:00 / 0:00
जालंधर कैंट में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम | कृष्ण-राधा बने बच्चे | भव्य झांकियां और कार्यक्रम
116 просмотров · 8 дней назад
Citizen Headlines Jalandhar Cantt
398 подписчиков
116 просмотров · 8 дней назад
जालंधर कैंट में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया, वहीं भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहीं।
जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया और शाम होते-होते भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा वातावरण कृष्णमय नजर आया।
गगन पैलेस और रामा मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों के लिए डांस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं भी हुईं। नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्री कृष्ण और राधा के स्वरूप में सजकर पहुंचे और अपनी मासूमियत व शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
श्री कृष्ण जन्म उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह भी हुआ। वहीं रामा मंदिर में भी मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया।
मध्यरात्रि में भगवान श्री कृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में जयकारों की गूंज सुनाई दी। श्रद्धालुओं ने आरती और पूजा-अर्चना कर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लिया।
देखिए जालंधर कैंट की श्री कृष्ण जन्माष्टमी की खूबसूरत तस्वीरें और पूरे कार्यक्रम की झलक इस वीडियो में।
Citizen Headlines
📍 जालंधर कैंट, पंजाब