Ho'oponopono: How This Ancient Practice Can Transform Your Life | #lawofattractioninhindi
SAMBHAV HEALER
0:00 / 0:00
Ho'oponopono: How This Ancient Practice Can Transform Your Life | #lawofattractioninhindi
77 986 просмотров · 2 года назад
SAMBHAV HEALER
13 тыс. подписчиков
77 986 просмотров · 2 года назад
IF YOU WANT TO CREATE MAGIC IN YOUR LIFE JOIN OUR HEALING SESSIONS BY CLICKING THE WHATSAPPGROUP LINKs BELOW 👇
Follow us on Social Media:
👍Join our WhatsApp Group community
https://chat.whatsapp.com
📘 Facebook Page: / sambhavvhealer
📸 Instagram Page: / sambhavhealer
Ho'oponopono, Healing, Forgiveness, Self-Identity, Meditation, Hawaiian Practice, Inner Peace, Self-Healing, Letting Go, Cleansing, Mental Clarity, Emotional Well-being, Spiritual Growth, Ancient Wisdom, Personal Transformation, Mantras, Positive Affirmations, Self-Reflection, Mindfulness Practice.
#Hooponopono #Healing #Forgiveness #SelfIdentity #Meditation #HawaiianPractice #InnerPeace #SelfHealing #LettingGo #Cleansing #Mindfulness #SelfReflection #SpiritualGrowth #PositiveAffirmations #Wellness #SelfCare #MindBodySpirit #HolisticHealth #Mantras #EmotionalWellbeing #AncientWisdom #PersonalTransformation #PeaceOfMind #SelfDevelopment #MindfulLiving #Gratitude #HealthyMind #SoulHealing
Explore the ancient Hawaiian practice of Ho’oponopono and how it can transform your life. Discover how Dr. Hew Len’s powerful technique has helped people heal, find peace, and manifest their desires. Whether you're on a journey of self-improvement or using the Law of Attraction to bring love and abundance into your life, Ho’oponopono offers a unique approach to clearing limiting beliefs and emotional blocks. Learn how this simple practice can help you achieve true harmony and wellness. Start your healing journey today!
दोस्तों मैं सर्टिफाइड लाइफ कोच और हो'ओपोनोपोनो हीलर सरस कमल हूँ। लॉ ऑफ अट्रैक्शन का सही इस्तेमाल करना सिखाता हूँ... हो'ओपोनोपोनो भी उसी का एक हिस्सा है। हो'ओपोनोपोनो... तो जब मैंने पहली बार इसके बारे में सुना था... तो आदतन मन में सोचा क्या क्या ड्रामा लोग करते रहते हैं। एक्चुअली पहली बार सुनने
में तो समझ भी नहीं आया था। और उसके बाद जब ख़ुद प्रैक्टिस करने लगा तो घर पर सब तिरछी नज़र और तिरछी मुस्कान से देखते लगते थे। और मेरी आवाज़ अपने आप धीमी हो जाती... या मन ही मन
बोलने लगता था। कारण था ऐसा करने का... कि खुद ही पूरा यकीन नहीं था। इन्सान जब परेशानी में होता है, हर तरफ अंधेरा लगता है और ऐसे में कोई हल्की सी रोशनी दिखाई दे... जो भी रास्ता दिखाई देता है, उधर चलने की कोशिश करने लगता है। मेरी स्थिति वही थी।
असमंजस में रहता था। कई महीने तो यूँ ही निकल गए। अब जब मन में दुविधा रहे तो लॉ ऑफ अट्रैक्शन कैसे काम करेगा? प्रेयर कैसे असर दिखाएगी? सो नहीं दिखाया। .....
अपने सोच विचार के तरीके में बदलाव ज़रूरी है। अन्दर जब तक नेगेटिविटी, डिप्रेशिंग थौट्स और डॉउट्स रहेंगे... कोई एफरमेशन भी काम नहीं करेगी, प्रेयर भी काम नहीं करेगी। और सालभर के लगातार प्रयास के बाद चीजें बदलती दिखाई दीं।
थोड़ी-थोड़ी क्लियेरिटी आई। सबसे पहले नींद अच्छी आने लगी। मन में एक सुकून सा रहने लगा।
और कोशिश हमेशा यही रहती थी कि हो'ओपोनोपोनो के अलावा भी नई नई टेक्निक सीखी जाये। यूट्यूब पर तमाम
वीडियो ढेरों टेक्निक्स की मिल जाती थी...पर उनको करने को दिल नहीं मानता था। क्योंकि ज़्यादातर में उस टेक्निक के
पीछे के विज्ञान पर कोई चर्चा नहीं होती थी। ऐसा कर लो, वैसा हो जाएगा...
वैसा कर लो... ये कमाल हो जाएगा। और होता तो कुछ नहीं था... :) और फिर मैंने तय किया कि लॉ ऑफ अट्रैक्शन को खूब नजदीकी से
समझना होगा।
देखिए सबसे बड़ी चूक जो लोग करते हैं वो यही है... कि किसी भी चीज़ को पूरी तरह समझते नहीं। यहाँ-वहाँ से जितना समझ आया, शुरू कर दिया। अक्सर लोग ये प्रेयर करते हुए भावनाओं पर गौर नहीं करते हैं।
मशीनी अंदाज़ में दोहराने लगते हैं। पर एक बात का ध्यान रखें कि शब्द का असर या उसके पीछे छुपे इमोशंस
के कारण होता है। तो जब भी ये प्रार्थना करें तो पूरे एहसास के साथ ही करें। ये बहुत ज़रूरी है।
आइए अब हो'ओपोनोपोनो की पॉपुलेरिटी के बारे में करते हैं। कैसे और क्यों ये इतना पॉपुलर होती जा रही है। हालाँकि ये हवाई की एक बहुत प्राचीन कला है... हो'ओपोनोपोनो सदियों से हवाईयन संस्कृति का हिस्सा
रही है। हो'ओपोनोपोनो का अर्थ है 'चीजों को सही बनाना'। जिसमें लोग अपने मतभेद दूर किया करते थे।
लेकिन न्यूएज में इसे मशहूरी दिलाई हवाई के ही एक डॉ हुय लेन ने। डॉ. ह्यू लेन, जिन्होंने हवाई के एक मेंटल असाइलम वार्ड के दिमागी रूप से बीमार और ख़तरनाक मरीजों को उनसे मिले बिना ही ठीक कर दिया।
उसने बस उनकी फाइलें देखीं और खुद के इमोशंस को हील करके सारे मरीज़ों को ठीक कर दिया।
जादू नहीं है। और साईंस में हर लॉ के कुछ नियम होते हैं। कंडीशन्स होती है। जिनके पूरे होने पर ही कोई लॉ पूरा होता है। कंडीशन पूरा होना ज़रूरी है। जैसे H2O... एक निश्चित मात्रा में ऑक्सीजन और हायड्रोजन मिलेंगे तो पानी
बनेगा। और जिसे इस लॉ का नहीं पता वो कहेगा वाह क्या जादू है... वैसे ही हमारी वाइब्रेशन हमारे गोल की वाइब्रेशन से मैच करेंगीं तो लॉ
ऑफ अट्रैक्शन काम करेगा। अट्रैक्शन हो जाएगा। हो'ओपोनोपोनो प्रेयर, जो आमतौर पर लोग इस्तेमाल करते हैं, वो है उसका
बुनियादी या बेसिक रूप है। जहाँ हम 4 वाक्यों का प्रयोग करते हैं। वो हैं आई एम सॉरी। प्लीज फॉरगिव मी। थैंक यू। आइ लव यू। इन शब्दों को जब पूरी फीलिंग्स के साथ बोला जाता है तो बहुत ही पॉजिटिव वाइब्रेशन
क्रिएट होती है।