जीवन जीने के लिए पाँच शब्द - संग्राम तो यहोवा का है | Joseph Prince | New Creation TV हिंदी
New Creation TV Hindi
0:00 / 0:00
जीवन जीने के लिए पाँच शब्द - संग्राम तो यहोवा का है | Joseph Prince | New Creation TV हिंदी
35 936 просмотров · 1 год назад
New Creation TV Hindi
153 тыс. подписчиков
35 936 просмотров · 1 год назад
किसी मुश्किल चुनौती का सामना होने पर आप क्या करते हैं? जोसेफ प्रिंस के इस शक्तिशाली संदेश में उस जीत की कुंजियाँ पाइये, जो न केवल आपको लड़ाई में विजयी बनाएंगी, बल्कि आपके लिए रखे गए आशीषों को भी पाने में मदद करेंगी। वचनों से जानिए कि आपकी लड़ाई वास्तव में परमेश्वर की है, और आपका भाग केवल इतना है कि आप उसके वचन और प्रेम में विश्राम करें और उससे आत्मिक पोषण पाएँ। यह जानें कि मसीह के लहू से मिली विजय और आशीषों में कैसे चलना है, कैसे परमेश्वर का अनुग्रह आपके लिए सब कुछ सरल बना देता है, और कैसे कठिन समय में विश्वास की आत्मा को अपनाकर आप न सिर्फ़ जीत सकते हैं, बल्कि पहले से भी अधिक मज़बूती के साथ आगे बढ़ सकते हैं!
इस संदेश का प्रचार 10 जनवरी 2016 को अंग्रेज़ी में किया गया था।
--
इस वीडियो की सामग्रियां पेशेवर चिकित्सा सलाह का स्थान नहीं लेती हैं। अगर आपको या आपके किसी प्रियजन को कोई स्वास्थ्य समस्या या पहले से कोई चिकित्सा विकार है तो कृपया किसी योग्य चिकित्सक या स्वास्थ्य-देखभाल प्रदाता से परामर्श लें। कृपया इस वीडियो में आपको जो भी बताया गया है उसे अपनी दवा लेना या इलाज करवाना बंद करने लिए अनुमति या प्रोत्साहन के रूप में न समझें। हालाँकि, हम कोई गारंटी नहीं देते और इस बात को समझते हैं कि अलग-अलग लोग अलग-अलग परिणामों का अनुभव करते हैं, फिर भी हम आपको स्वास्थ्य या चिकित्सा से जुड़े अपने विशेष मुद्दे के संबंध में यहोवा से उनकी बुद्धिमत्ता और मार्गदर्शन माँगने और पाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम सभी आस्थावानों के साथ परमेश्वर के वचन और आरोग्यता के वादों पर विश्वास करने और उनकी पुष्टि करने के लिए हमेशा विश्वास के साथ खड़े रहते हैं।
#JosephPrinceहिंदी #जोज़फ़प्रिंसहिंदी #NCTVहिंदी #JosephPrinceHindi #NCTVHindi