UP के Sambha में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद अस्पताल में तोड़ा दम पुलिस ने 12 लोगों पर किया दर्ज
Sambhal Smart City News
0:00 / 0:00
UP के Sambha में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद अस्पताल में तोड़ा दम पुलिस ने 12 लोगों पर किया दर्ज
1 485 просмотров · 3 мес. назад
Sambhal Smart City News
1,5 тыс. подписчиков
1 485 просмотров · 3 мес. назад
सम्भल में क्रिकेट खेलने के दौरान मामूली कहां सनी में दबंग युवको ने साथी को बेरहमी से पीटा
अत्यधिक पिटाई से युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने मामला किया दर्ज, गिरफ्तारी के डर से इधर-उधर दौड़ लगा रहे आरोपी युवक
यूपी के जनपद सम्भल में क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब एक युवक की मौत के बाद बेहद संवेदनशील मामला बन गया है। मृतक अनस पुत्र अजीमुद्दीन के परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन पहले क्रिकेट खेलने के दौरान कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। उस समय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनस के खिलाफ शांति भंग की धारा 151 के तहत कार्रवाई की थी। बाद में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अनस अपने घर लौट रहा था।परिजनों का आरोप है कि जमानत से वापस लौटने के बाद गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते अनस को रास्ते में घेर कर तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया। आरोप है कि हमलावरो ने उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और गंभीर हालत में भवानीपुर पुलिया के पास फेंककर फरार हो गए। राहगीरों और परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो घायल अनस को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही,करीब आठ दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मोहर्रम के दिन अनस ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी तनाव का माहौल बना हुआ है।मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शुरुआत से ही पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उनके घर पर पहुंचकर तोड़फोड़ की, खाट और घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि जिस तरह अन्य मामलों में बुलडोजर कार्रवाई की जाती है, उसी तरह आरोपियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाए और उन्हें फांसी या उम्रकैद जैसी सख्त सजा दिलाई जाए।परिजनों के अनुसार इस मामले में अनुज, मनोज, नरेंद्र, शशांक, अमित, ऋषभ, विकास, प्रशांत, शिवराज, अभिषेक, सचिन और संजीव सहित 12 लोगों को नामजद किया गया है। मारपीट की पूरी घटना कथित रूप से सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसकी जांच की जा रही है।वहीं घटना पर जानकारी देते हुए एएसपी कुलदीप कुमार सिंह सम्भल ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें अनस गंभीर रूप से घायल हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब उस मुकदमे में विवेचक द्वारा सम्बन्धित धाराएं बढ़ाने की कार्रवाई की जा रही है, पुलिस ने 12 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।सीसीटीवी फुटेज सहित सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।यूपी के जनपद सम्भल में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर का है पूरा मामला
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट
बाइट फरमान ग्राम भवानीपुर निवासी
बाइट फैज़ान ग्राम भवानीपुर निवासी
बाइट अजीमुद्दीन ग्राम भवानीपुर निवासी
बाइट फरीदा ग्राम भवानीपुर निवासी
बाइट ASP कुलदीप सिंह सम्भल
सम्भल शहर की हर छोटी बड़ी खबरों से जुड़े रहीए सम्भल स्मार्ट सिटी न्यूज़ पर हमारे साथ,सम्भल शहर की लोकल खबरों के लिए सम्पर्क करें मोबाइल नंबर 9411078618 आपको हमारा यह वीडियो पसंद आया हो विडियो को लाइक करें चैनल को सब्सक्राइब करें और फेसबुक पेज को फॉलो करें