Перейти к содержимому

एक परिवार, सात दीक्षाएँ | आचार्य जीतरत्नसागरजी ‘राजहंस’ की अद्भुत जीवनगाथा

Bandhu Triputi

0:00 / 0:00

एक परिवार, सात दीक्षाएँ | आचार्य जीतरत्नसागरजी ‘राजहंस’ की अद्भुत जीवनगाथा

638 просмотров · 10 дней назад
Bandhu Triputi
525 подписчиков
638 просмотров · 10 дней назад
मालवा की पावन भूमि गौतमपुरा से प्रारंभ हुई यह कथा केवल एक संत की नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या और संयम को समर्पित एक संपूर्ण परिवार की अद्भुत यशोगाथा है। प्रतिष्ठित व्यापारी सेठ पंचमजी ने पन्यास प्रवर अभ्युदय सागरजी महाराज साहेब का प्रवचन सुनकर संयम-पथ अपनाने का निर्णय लिया। उनकी धर्मपत्नी, दोनों सुपुत्रों, पुत्री, सगे भाई और भाई की धर्मपत्नी ने भी उनके साथ दीक्षा ग्रहण की। इस प्रकार एक ही परिवार के सात सदस्यों ने समस्त वैभव का त्याग कर संयम स्वीकार किया। दीक्षा के पश्चात सेठ पंचमजी श्री जिनरत्नसागरजी महाराज साहेब बने। ज्योतिष के असाधारण ज्ञान के कारण उन्हें ‘ज्योतिर्विद’ की पदवी प्राप्त हुई और उन्होंने लगातार 27 वर्षों तक अखंड वर्षीतप एकासने किए। साध्वी श्री तीर्थरत्नाश्रीजी ने वर्धमान तप की 100 ओली पूर्ण कीं। साध्वी श्री गुणरत्नाश्रीजी ने अनेक कठिन तपस्याएँ करते हुए अंतिम समय तक अपनी साधना नहीं छोड़ी। आचार्य भगवंत चंद्ररत्न सागरजी महाराज साहेब ने वर्धमान तप की कुल 240 ओली पूर्ण कर अनुपम प्रेरणा प्रस्तुत की। इसी विरल परिवार के परम पूज्य आचार्य भगवंत जीतरत्न सागर सूरीश्वरजी महाराज साहेब ‘राजहंस’ ने प्रवचन, मंदिर निर्माण, तीर्थ-विकास और साहित्य-साधना के माध्यम से जिनशासन की अद्भुत सेवा की। श्री भक्तामर महातीर्थ सहित अनेक जिनमंदिरों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार में उनका महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा है। ‘प्रखर प्रवचनकार’ और ‘वाणी के जादूगर’ के रूप में विख्यात गुरुदेव ने विभिन्न धार्मिक विषयों पर 400 पुस्तकों की रचना कर जिनशासन के साहित्य-भंडार को समृद्ध किया है। यह डॉक्यूमेंट्री उसी अद्भुत परिवार, उनकी तप-साधना और गुरुदेव की प्रेरणादायी जीवनयात्रा को समर्पित है। गुरुजी, हमारो अंतर नाथ, हमें आपो आशीर्वाद। वीडियो पसंद आए तो इसे अधिक से अधिक साझा करें और इस प्रेरणादायी धर्मगाथा की अनुमोदना करें। संपूर्ण कार्यक्रम के प्रमुख प्रेरणादाता एवं पावन मार्गदर्शक पूज्य बंधु त्रिपुटी महाराज साहेब Film by Sara Jain Event Manoj P. Jain #जैनधर्म #जीतरत्नसागरजी #राजहंस #जैनदीक्षा #गौतमपुरा #तपस्या #संयम #जिनशासन #भक्तामरमहातीर्थ #JainDocumentary