भोपाल रविन्द्र भवन में आज से 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव,मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
Madhya Pradesh News- All India Radio
0:00 / 0:00
भोपाल रविन्द्र भवन में आज से 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव,मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
285 просмотров · 3 часа назад
Madhya Pradesh News- All India Radio
74,4 тыс. подписчиков
285 просмотров · 3 часа назад
भोपाल में आज से सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव शुरू हो रहा है। रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर शाम सात बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उत्सव का शुभारंभ करेंगे। संस्कृति विभाग और श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास द्वारा संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित यह उत्सव 18 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें देश-विदेश के कलाकार विभिन्न शास्त्रीय नृत्य शैलियों और कला विधाओं के माध्यम से श्रीरामकथा के प्रसंग प्रस्तुत करेंगे।
प्रदेश के खंडवा में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह और गीत-संगीत संध्या का आयोजन शुरू हो रहा है। पहले दिन ‘ये शाम मस्तानी’ संगीत संध्या में स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, कल 13 अक्टूबर को सुविख्यात अभिनेता रघुवीर यादव को वर्ष 2026 के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।