मिलक, रामपुर के भैंसोड़ी शरीफ में 69वें सालाना उर्स का आगाज, सरकारी चादरपोशी हुई
SR Help News
0:00 / 0:00
मिलक, रामपुर के भैंसोड़ी शरीफ में 69वें सालाना उर्स का आगाज, सरकारी चादरपोशी हुई
463 просмотра · 2 нед. назад
SR Help News
1,88 тыс. подписчиков
463 просмотра · 2 нед. назад
मिलक, रामपुर: तहसील क्षेत्र के मुरशिद नगर, भैंसोड़ी शरीफ स्थित दरगाह हजरत ख्वाजा सूफी मोहम्मद हसन शाह के 69वें सालाना उर्स मुबारक का सरकारी चादरपोशी के साथ आगाज हुआ।
मगरिब की नमाज के बाद सरकारी चादर अकीदत और अदब के साथ रवाना हुई। गली-मोहल्लों से गुजरते हुए बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद चादर के साथ दरगाह शरीफ पहुंचे। दरगाह पर चादर पेश की गई, जिसके बाद फातिहा, नातिया कलाम और मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली व आपसी भाईचारे के लिए दुआ की गई।
उर्स के आगामी कार्यक्रमों में 17 अक्टूबर को आम जायरीनों की चादरपोशी, 18 अक्टूबर को कुल शरीफ और 19 अक्टूबर को संदल शरीफ का कार्यक्रम होगा।
#SRHelpNews #Milak #Rampur #Bhaisoड़ीSharif #UrsMubarak #MilakNews #RampurNews