Bandook Se Badlav Tak: तेलंगाना के नक्सल प्रभावित गांवों में कैसे बदली तस्वीर? | DD News
DD News
0:00 / 0:00
Bandook Se Badlav Tak: तेलंगाना के नक्सल प्रभावित गांवों में कैसे बदली तस्वीर? | DD News
4 817 просмотров · 6 дн. назад
DD News
8,02 млн подписчиков
4 817 просмотров · 6 дн. назад
तेलंगाना के मुलुगु और भद्राद्रि कोठागुडेम जिले… कभी नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहे इन इलाकों में आज ज़िंदगी किस तरह बदल रही है? DD News की संवाददाता सुरेखा अब्बूरी की इस खास ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए उन गांवों की कहानी, जहां कभी बंदूक और डर का साया था, वहीं आज खेती-किसानी, शिक्षा, सड़क और बुनियादी सुविधाओं के जरिए लोग नई शुरुआत कर रहे हैं।
मुलुगु के कालवापल्ली गांव में मिलिए उन परिवारों से, जिन्होंने नक्सलवाद के दौर की मुश्किलों को करीब से देखा। जानिए एक मां की कहानी, जिसने अपनी बेटी को नक्सली संगठन से वापस लाने के लिए संघर्ष किया। साथ ही सुनिए पूर्व नक्सलियों की जुबानी कि उनके जीवन में क्या बदला और आज गांवों में शांति, खेती और बच्चों की पढ़ाई को लेकर उनकी क्या उम्मीदें हैं।
रिपोर्ट का दूसरा पड़ाव है भद्राद्रि कोठागुडेम, जहां सड़क और पुल गांवों को जोड़ रहे हैं। स्कूलों में बच्चे पढ़ाई के साथ कंप्यूटर सीख रहे हैं, शिक्षक गांवों तक पहुंच रहे हैं और दूरदराज के इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार दिखाई दे रहा है।
तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा के पास कभी नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहे इलाकों में विकास कार्यों की यह तस्वीर कई सवालों के साथ नई उम्मीदें भी सामने रखती है।
देखिए DD News की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट — “नक्सल मुक्त तेलंगाना”, जिसमें जानिए बदलाव की कहानी, ग्रामीणों के अनुभव और भविष्य को लेकर उनकी उम्मीदें।
संवाददाता: सुरेखा अब्बूरी
#NaxalFreeTelangana #Telangana #GroundReport #Naxalism #Mulugu #BhadradriKothagudem #VillageDevelopment #DDNews #DDNewsHindi
DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has established a reputation for delivering balanced, fair, and accurate news.
Subscribe: For more news, go to: / ddnews
Follow DD News on social media:
► WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaJ8...
►English Twitter: / ddnewslive
►Hindi Twitter: / ddnewshindi
►Facebook: / ddnews
►Instagram: / ddnews_official
►Website: https://ddnews.gov.in
#hindinews | #liveupdates | #breakingnews | #latestnews