Jodhpur के जुआ किंग समंदर सिंह पर शनि बनकर टूटा ED का कहर, Goa में बड़ी रेड से हड़कंप।
Rajasthan Tak
0:00 / 0:00
Jodhpur के जुआ किंग समंदर सिंह पर शनि बनकर टूटा ED का कहर, Goa में बड़ी रेड से हड़कंप।
63 095 просмотров · 1 год назад
Rajasthan Tak
2,04 млн подписчиков
63 095 просмотров · 1 год назад
Jodhpur के जुआ किंग समंदर सिंह पर शनि बनकर टूटा INCOME TAX का कहर, Goa में बड़ी रेड से हड़कंप।
जोधपुर के भगत की कोठी थाना क्षेत्र में सुबह की सन्नाटे को चीरती इनकम टैक्स विभाग की टीमें एक घर के सामने रुकती हैं...घर किसी आम आदमी का नहीं — गोवा के कसीनो कारोबारी समंदर सिंह का है।सूत्रों के मुताबिक, रेड के दौरान टीम को मिलते हैं कई दस्तावेज़ संदिग्ध लेन-देन, बेनामी प्रॉपर्टी के कागज़, और वो सब कुछ जो किसी बड़े घोटाले की कहानी बुनने लगे।
समंदर सिंह... नाम जितना शांत, काम उतना ही हाई-प्रोफाइल।राजस्थान के बाड़मेर से निकला ये शख्स आज गोवा के कसीनो बिज़नेस में एक बड़ा नाम है। कई कसीनो, भारी कैश फ्लो, और एक लाइफस्टाइल जो रौशनी में रहती है लेकिन कमाई के तरीके अब सवालों में हैं।और यहीं से शुरू होती है इनकम टैक्स की दिलचस्प जाँच।
भगत की कोठी ही नहीं, जोधपुर के शास्त्री नगर में भी एक और ठिकाने पर सर्वे चलता है।"इन दोनों ठिकानों से इनकम टैक्स को मिले हैं कागज़ जिनमें दर्ज हैं करोड़ों के लेन-देन, वो भी बिना हिसाब के।बेनामी संपत्ति के रजिस्ट्रेशन पेपर्स, फर्जी खातों में ट्रांजेक्शन... और कुछ चीजें जो सीधे कसीनो कारोबार से लिंक हो रही हैं।एक वक्त पर चर्चा आई कि ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय भी इस कार्रवाई में शामिल है।लेकिन बाद में इनकम टैक्स विभाग ने साफ किया ये कार्रवाई सिर्फ हमारी है, और ED की कोई भूमिका नहीं है... फिलहाल।
इनकम टैक्स विभाग को ये शक पहले से था कि समंदर सिंह की दौलत जितनी दिखती है, उससे ज्यादा छिपाई गई है।कई ट्रांजैक्शन फर्जी कंपनियों के नाम पर... लाखों का कैश अलग-अलग खातों में बांटा गया।कुछ ट्रांसफर तो विदेशों से जुड़े हुए हैं जहां से पैसा आया, पर मकसद नहीं बताया गया।अगर रेड में मिले दस्तावेजों से यह साबित हो गया कि संपत्ति अघोषित है या मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी है तो ईडी, CBI जैसी एजेंसियाँ भी कूद सकती हैं।और तब ये मामला सिर्फ इनकम टैक्स का नहीं रहेगा... बल्कि एक राष्ट्रीय स्तर का आर्थिक घोटाला बन जाएगा ।क्या समंदर सिंह अकेले खेल रहे थे ये खेल? या इनके पीछे है कोई और बड़ा नेटवर्क? जांच अब यहीं पर आकर फंसी है।
#RAT021
राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak #Maharojodhpur #Maharojodhpur #MaharojodhpurCount