राजस्थानी गाजर की कांजी। प्राकृतिक तरीके से बनी हुई स्वास्थ्यवर्धक गाजर की कांजी। हिन्दी रेसिपी।
Rachana's Rajasthani Rasoi
0:00 / 0:00
राजस्थानी गाजर की कांजी। प्राकृतिक तरीके से बनी हुई स्वास्थ्यवर्धक गाजर की कांजी। हिन्दी रेसिपी।
144 509 просмотров · 8 лет назад
Rachana's Rajasthani Rasoi
218 тыс. подписчиков
144 509 просмотров · 8 лет назад
नमस्कार दोस्तों
आज मैं बना रही हूँ गाजर की कांजी। गाजर का उपयोग हम खाने मे अलग अलग प्रकार से करते हैं। जैसे कि सब्ज़ी,अचार,सलाद,जूस और गाजर की कांजी भी। गाजर की कांजी स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत लाभदायक है। प्राकृतिक तरीके से बनायी हुई कांजी मिट्टी के घड़े में बनायी जाती है और सूरज की रोशनी में रखे रहने की वजह से इसके फायदे बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसमें राई और हींग का उपयोग होता है जिससे कि यह हमारी पाचन क्रिया को भी सुचारु रखती है। बच्चों और बड़ों को सभी को इसका सेवन करना चाहिए। खासकर गर्मियों में पाचन तंत्र से सम्बन्धित कई समस्याएँ होती है। इसका सेवन करने से इनसे निजात पायी जा सकती है। इसमे काला नमक,काली मिर्च पाउडर आदि का भी उपयोग होता है जो कि स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है। आप इसमें सौंठ पाउडर भी डाल कर पी सकते हैं। तो अब गर्मियों में होने वाली स्वास्थ्य सम्बंधी तकलीफों से दूर रहने के लिए गाजर की कांजी ज़रूर बनाईये और सपरिवार इसका सेवन कीजिये।
सधन्यवाद्
--सामग्री---
1/2 kg. गाजर
2.5 ml. (ढाई लीटर) पानी
1 बड़ा चम्मच पिसी हुई राई
1 बड़ा चम्मच सादा नमक
1/4 बड़ा चम्मच हींग
एक मिट्टी का घड़ा
स्वादानुसार काला नमक या सेंधा नमक, लाल मिर्च पाउडर,काली मिर्च पाउडर।
Hi everyone today i am gonna.,show you how to make गाजर की कांजी
in very quick and easy way .Watch the complete video to know about this dish..
Thank you..
..for more delicious recipes Links down below..
1= • Making "Daal ki pakodi" in rajasthani style.
2= • Making Bajre ki roti and lal mirch ki chat...
3= • "कैरसांगरी की सब्जी" Rajasthani sabji {ker...