Перейти к содержимому

पीली शतावर 1 साल बाद: 4 फीट की दूरी, मिक्स क्रॉपिंग से कमाई!

Vikas Rana Farming

0:00 / 0:00

पीली शतावर 1 साल बाद: 4 फीट की दूरी, मिक्स क्रॉपिंग से कमाई!

87 просмотров · 11 ч назад
Vikas Rana Farming
2,08 тыс. подписчиков
87 просмотров · 11 ч назад
पीली शतावर को लगाए हुए एक साल पूरा हो चुका है। इस खेत में लाइन से लाइन 4 फीट और पौधे से पौधा डेढ़ फीट की दूरी रखी थी। अब इसकी ग्रोथ कैसी है और इसी खेत में मिक्स क्रॉपिंग से हमें क्या मिला? इस वीडियो में अपना पूरा अनुभव दिखा रहे हैं। दोस्तों, इस खेत में शतावर के साथ पहले लहसुन और ब्लू कॉर्नफ्लावर भी लिया था। दोनों की क्वालिटी अच्छी मिली और शतावर की खुदाई से पहले ही इन फसलों से कमाई हो गई। हमारा लहसुन अलग-अलग समय पर ₹120 से ₹160 प्रति किलो तक बिका था। ब्लू कॉर्नफ्लावर से भी अच्छी आमदनी हुई। इन दोनों फसलों की कमाई से शतावर की खेती का खर्च निकालने में काफी मदद मिली। वीडियो में देखिए: • एक साल की पीली शतावर की मौजूदा ग्रोथ। • 4 × 1.5 फीट की दूरी पर खेती का हमारा अनुभव। • लहसुन और ब्लू कॉर्नफ्लावर की मिक्स क्रॉपिंग। • लाइन के बीच जगह मिलने से खेत के रखरखाव में क्या सहूलियत हुई। • जून में बोई गई उड़द और खरपतवार प्रबंधन का अनुभव। शतावर की मुख्य हार्वेस्टिंग अभी बाकी है। फरवरी–मार्च में खुदाई के बाद उत्पादन और ढाई × दो फीट पर लगी फसल से तुलना का पूरा अपडेट भी देंगे। अभी यह वीडियो खेत की ग्रोथ और अब तक के हमारे अनुभव पर आधारित है। आप भी शतावर की खेती कर रहे हैं तो अपनी दूरी और मिक्स क्रॉपिंग का अनुभव कमेंट में जरूर बताइए। खेती से जुड़ी जानकारी के लिए कॉल या WhatsApp: 8533991175 आगे के फील्ड अपडेट और हार्वेस्टिंग के नतीजे देखने के लिए Vikas Rana Farming चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए। धन्यवाद। नमस्कार। #पीलीशतावर #ShatavariFarming #MixedCropping #YellowAsparagus #MedicinalPlants #औषधि #highvaluecrops #vikasranafarming #india