#khirkiya_bhavan #bhuana_sangthan_karykarini
ND Prakhar
0:00 / 0:00
#khirkiya_bhavan #bhuana_sangthan_karykarini
158 просмотров · 3 года назад
ND Prakhar
8,85 тыс. подписчиков
158 просмотров · 3 года назад
ऐतिहासिक एवं बहूउद्देशिय रही खिराकिया बैठक
दिनॉक 9 जुलाई को नार्मदीय धर्मशाला खिराकिया में एक भव्य आयोजन जो इकाई अध्यक्ष श्री रजनीकांत भारद्वाज जी के सेवा निवृति के रूप में आयोजित था,जिसमें समस्त भुआणा संगठन सादर आमंत्रित था,साथ ही भवन के नविनीकरण के बाद ओपनिंग भी सम्पन्न हुई,,साथ ही भुआणा की बहुप्रतिक्षित कार्य कारिणी घोषित की गई,भुआणा के पूर्व अध्यक्ष भाई श्री सतीश सिटोके जी संरक्षक के रूप में संगठन को ओर मजबूती देने शामिल हुए जिनका भव्य स्वागत किया गया,ओर सबसे बड़ी उपलब्धी रही भवन निर्माण के लिए एक दिन में 351000 तीन लाख़ इक्यावन हजार की राशी आना,यह श्री भारद्वाज जी की दूरदृष्टि सोच एवं विश्वसनीयता,एवं किये कार्य का परिणाम है,आपने एक तीर से पांच निशाने लगा इतिहास रच दिया,जो वर्षों याद रखा जायेगा।
सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन एवं नर्मदाअष्टक पाठ के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ ,सिरकिया अध्यक्ष श्री रजनीकांत भारद्वाज जी एवं इकाई के द्वारा अतिथियो का सम्मान किया गया,इकाईयो से आये अध्यक्षो सहित संगठन के प्रमुखो का माला, शाल श्रीफल से सम्मान किया गया,तत्पश्चात ईकाई से आये प्रतिनिधियो द्वारा श्री भारद्वाज जी के सेवानिवृति के उपलक्ष्य में सम्मान एवं भेंट प्रदान किये गए,
भुआणा अध्यक्ष जी,संगठन को बनाने के उद्देश्य एवं भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत की,कार्यकारिणी प्रमुख श्री अशोक पाराशर कालपी,ने कार्यकारणी संबंध में विस्तृत जानकारी दी ,श्री अरबिंद बरगले,श्री रननीकांत भारद्वाज जी द्वारा भी उदबोधन दिया गया,
तत्पश्चात भोजनाअवकाश में सामूहिक स्वरूचि भोज का सभी ने आनंद लिया,भोजनावकाश के बाद भुआणा संगठन की अध्यक्ष श्री अनिल पारे जी अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमे कार्य कारिणी प्रमुख श्री अशोक पाराशर,सहयोगी श्री राजेश राजवैद्य जी द्वारा बनाई कार्यकारिणी अध्यक्ष जी की सहमति से पढ़ी गई,साथ ही इसे आये सुझाव पर और विस्तरित करने की बात कही
भुआणा के पूर्व अध्यक्ष भाई श्री सतीश सिटोके जी संरक्षक के रूप में संगठन में शामिल हुए उनका भव्य स्वागत किया गया,जो संगठन को ओर मजबूती देगा,
कार्यकम में खंडवा,हरदा,टिमरनी,
इटारसी,सिवनी,होशंगाबाद,सिराली खिराकिया सहित कई जगह से भारी संख्या में भुआणावासी पहुंचे
प्रमुख रूप से अध्यक्ष श्री अनिल पारे ,श्री अरविंद बरगले,श्री अशोक पाराशर जी कालपी,श्रीमाति लीला जोशी,श्रीमति रंजना भारद्वाज,श्रीमति मनीषा शर्मा, इकाई अध्यक्षो में श्री किशोर शुक्ला हरदा,श्री बाबा पटेल टिमरनी,श्री सतीश पाराशर इटारसी,श्री गोपीकांत काशिव सिवनी,सिराली के पूर्व अध्यक्ष भाई दिनेश शुक्ला ,श्री अनिल शुक्ला,श्री राजेश राजवैद्य,श्री बी एस जोशी,श्री संजय काशिव,श्री पंकज शंडिल्य माधव शंडिल्य जी सहित बड़ी संख्या में भुआणा संगठन शामिल था।
सफल संचालन श्री पाराशर जी खिराकिया के द्वारा किया गया आभार श्री भारद्वाज जी के द्वारा व्यक्त किया गया।
नोट,,,जो रकम भवन निर्माण के लिए आई एवं जिन्होने भी दी उसका विस्तृत विवरण श्री भारद्वाज जी द्वारा दिये आभार के साथ निम्न पोस्ट में है।
आज मेरे छोटे से अनुरोध पर आप सभी कार्यक्रम में पधारे व जो स्नेह मुझे प्रदान किया उसके लिए मेरे व मेरे परिवार की ओर से आपका हृदय से आभार व निवेदन है कि सदैव इसी प्रकार की कृपा दृष्टि बनाए रखें
कार्यक्रम में आज नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला (मांगलिक भवन) खिरकिया के निर्माण कार्य हेतु मुक्त हस्त से दान दाताओं से दान प्राप्त हुआ विवरण निम्नानुसार है
श्री सतीश जी सिटोके टिमरनी संरक्षक भुवाणा सांस्कृतिक सेवा संगठन द्वारा रूपए 2,00,001/-
श्री अनिल जी पारे इन्दौर अध्यक्ष भुवाणा सांस्कृतिक सेवा संगठन द्वारा रूपए 1,00,001/-
श्री उमेश जी सिटोके द्वारा पूर्व में प्रदत्त रूपए 11,000/- के अतिरिक्त आज रूपए 10,000/- अब कुल राशि 21,000/- हो गई
श्री अनिल पाराशर जी खिरकिया द्वारा रूपए 11,000/-
श्री महेश जी शुक्ला चारूवा द्वारा रूपए 11,000/-
श्री सतीश जी पाराशर खिरकिया द्वारा रूपए 11,000/-
पंडित श्री संतोष जी सिटोके खिरकिया (चौकड़ी) द्वारा रूपए 5,000/-
श्री भागीरथ जी साकल्ले भोपाल द्वारा रूपए 1,100/-
श्रीमती लीला बहन जी बालकृष्ण जी जोशी जी द्वारा रूपए 1,100/-
सभी दानदाताओं का मैं हृदय से आभारी हूं मां नर्मदा उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें
🌹🌹🌹🙏🌹🌹🌹
रजनी कान्त भारद्वाज
खिरकिया