champaran mahaprabuji bethak । महा प्रभुजी प्रागट्य बैठक | Mahaprabhuji birth place vallabhacharya
Great Things To Gather
0:00 / 0:00
champaran mahaprabuji bethak । महा प्रभुजी प्रागट्य बैठक | Mahaprabhuji birth place vallabhacharya
17 095 просмотров · 5 лет назад
Great Things To Gather
4,4 тыс. подписчиков
17 095 просмотров · 5 лет назад
जय श्री कृष्णा II
श्री महाप्रभु जी को दंडवत प्रणाम II
अगर आपने ये चैनल सब्सक्राइब नहीं किया है तो उसको सब्सक्राइब कर लें और बैल आईकॉन भी दबा दी ।
चंपारण की भूमि श्री महाप्रभुजी की प्रागट्य भूमि है । महाप्रभुजी की जिन्होंने जीवो के उद्धार के लिए पुष्टिमार्गीय यानी कि वैष्णव धर्म की स्थापना की थी। महाप्रभु जी ने पूरे जीवन में तीन बार पैदल चल के पूरे भारत का सफर किया था उस दौरान जहां जहां वह 3 दिन रूके थे और श्री भागवत का पठन किया था यह जगह को महाप्रभुजी की बैठक कि तरह जाना जाता है ।पूरे भारत में महाप्रभुजी की 84 बैठक है जिसमें से चंपारण में एक प्राकट्य और दूसरी छठ्ठीकी पूजन बैठक है ।
यह वीडियो में आप यह जान सकते हो कि माहाप्रभुजी का चंपारण में प्राकट्य कैसे हुआ ।
जब महाप्रभुजी का चंपारण में प्राकट्य हुआ तब चंपारण पूरे चंपा के झाड़ से बना हुआ जंगल था । श्री महाप्रभुजी का नाम वल्लभ रखा था उसी वजह से उसको श्री वल्लभाचार्य जी भी कहते हैं ।
यह वीडियो हर एक वैष्णव के लिए यानी के पुष्टिमार्गीय को अवश्य देखना चाहिऐ। चंपारण में श्री महाप्रभुजी की बैठकजी का मंदिर बहुत बड़ा और अद्भुत है ।
चंपारण की यह प्राकट्य अद्भुत, अलौकिक ,वंदनीय और अवर्णनीय है । उसके दर्शन मन को मोह लेने वाला और दिल में सुकून पैदा करने वाला है।
अगर अब चंपारण महाप्रभुजी की बैठक का दर्शन करने के लिए जाना चाहे तो आप को पहले रायपुर जो छत्तीसगढ़ की राजधानी है वहां पहुंचना पड़ेगा रायपुर से यह यानी कि चंपारण 49 किलोमीटर की दूरी पर है । रायपुर से चंपारण जाने के लिए प्राइवेट व्हीकल और स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसें मिलती है ।
चंपारण में रुकने के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था है वहां कोई होटल नहीं है लेकिन बहुत अच्छी-अच्छी धर्मशालाएं हैं । श्री सुदामापुरी धर्मशाला, श्री वल्लभ निधि धर्मशाला ,और श्री गोपाल धर्मशाला यह तीनों बहुत अच्छी धर्मशाला चंपारण में है और वहां वैष्णव के रुकने के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था है ।
तो आप जरूर से चंपारण में श्री महाप्रभुजी की बैठक जी का दर्शन करने के लिए अवश्य जाएं और दर्शन का आनंद लीजिए
पूरे भारत में राज्यवार 84 बैठकजी इस प्रकार है।
उत्तर प्रदेश -26 जिसमें से 4 गुप्त बैठक है
राजस्थान -16 जिसमें से दो गुप्त बैठक है
मध्य प्रदेश - 2
बिहार - 2 जिसमें से एक गुप्त बैठक है
बंगाल - 1
छत्तीसगढ़ - 2
उड़ीसा-1
महाराष्ट्र-2
आंध्र प्रदेश-3 जिसमें से दो गुप्त बैठक है
तमिल नाडु- 8 जिसमें से छे गुप्त बैठक है
कर्नाटका -3 जिसमें से दो गुप्त बैठक है
गोवा-1 जो गुप्त बैठक है
केरला-2
गुजरात-20
हरियाणा -1 जो गुप्त बैठक है
उत्तराखंड- 4 जिसमें से तीन गुप्त बैठक है
हिमाचल प्रदेश- 2 दोनों ही गुप्त बैठक है उत्तर प्रदेश-2
बैठक जी में जाके अपने आचार्य जी के सामने पुष्टिमार्ग के पाठ करना और जारी जी भरने का बहुत महत्व है।
वल्लभाचार्य की पूरी 84 बैठक के बारे में जानने के लिए और उसका पूरा पता जानने के लिए आप यह वीडियो अवश्य देखें
• Mahaprabuji 84 Baithak | મહાપ્રભુજી ૮૪ બેઠ...