Перейти к содержимому

बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi

बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल

0:00 / 0:00

बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi

78 317 просмотров · 2 года назад
बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल
55,8 тыс. подписчиков
78 317 просмотров · 2 года назад
➡️ बिंग को और देखने के लिए सब्सक्राइब करें: https://bit.ly/BingHindi ⬅️ 00:00 सूला के लिये कुछ चिट्ठियों में सूला से एक कार्ड मिलने के बाद बिंग उसकी सभी फ़ेविट चीज़ों के साथ एक तस्वीर बना रहा है। बिंग कार्ड को एक सुंदर चित्र, चमचम और पंखों से भर देता है और एक और हीरा चिपकाना ही चाहता है, जब गोंद पूरी तस्वीर पर फैल जाता है! क्या इससे बिंग की मेहनत बर्बाद हो गई, या शायद कार्ड अभी तैयार ही नहीं हुआ है... 06:33 पेड़ बिंग, पैंडो और फ़्लॉप, खोदने वालों को पार्क में एक पेड़ लगाते हुए देख रहे हैं। वे सैंडपिट की ओर दौड़ते हैं और शवल मशीन और एक्सकवेटर होने का नाटक करते हैं और एक बड़ा पेड़ लगाने की तैयारी करते हैं। पैंडो भूल जाता है कि पेड़ लगाने वाला गड्ढा कहाँ है और वह बिंग के गड्ढे में रेत डालता रहता है। 13:06 हुनर सूला, पैंडो, फ़्लॉप और पैजेट सभी में एक हुनर है, एक ऐसी ख़ास चीज़ जो केवल वे ही कर सकते हैं। बिंग अपना ख़ुद का हुनर ढूंढने की कोशिश कर रहा है लेकिन ऐसा लगता है कि बाकी सब लोग भी वैसा कर सकते हैं। जब पैंडो गलती से बिंग के कान को चोट पहुँचाता है तो उन सभी को एक सरप्राइज़ मिलता है, क्योंकि बिंग को पता चलता है कि उसके पास एक ऐसा हुनर है जो कोई और नहीं कर सकता। 19:39 मेंढक बिंग को बगीचे में एक मेंढकी मिलती है और वह उसे रखना चाहता है, इसलिए वह और सूला मेंढकी के लिए एक सुंदर 'बाल्टी घर' बनाने का फैसला करते हैं। लेकिन मेंढकी को अपना नया घर पसंद नहीं आता और इसलिए वह फुदक कर बाहर चली जाती है। मेंढकी कहाँ गई? 26:12 भऊ कोको और बिंग एक-दूसरे को बड़ा भऊ करके सरप्राइज़ कर रहे हैं। वे फ़्लॉप को बड़ा भऊ करते हैं जिससे चौंक कर वह पज़ल के टुकड़े नीचे गिरा देता है। बिंग चार्ली को अपने प्रैम में सोता हुआ देखता है और उसे भी बड़ा भऊ कर देता है। पर चार्ली को बड़ा भऊ बिलकुल भी नहीं पसंद ... 32:45 पतंग पार्क में आज अच्छी हवा वाला दिन है, और पैंडो के साथ बिंग की हॉपिटी वूश पतंग उड़ाने के लिए यह बिल्कुल सही है! वे पार्क में अन्य लोगों को एक साथ पतंग उड़ाते हुए देख सकते हैं, एक डोर पकड़कर दौड़ रहा है और दूसरा पतंग को हवा में वूश कर रहा है। 39:18 छुपन छुपाई बिंग क्रेश में सूला, पैंडो और कोको के साथ छुपन-छुपाई खेल रहा है। सभी बच्चे खेल रोक कर टॉयलेट ट्रेन पकड़ते हैं लेकिन बिंग खेल जीतने की उम्मीद में सू-सू रोके रखने का फैसला करता है। खेल फिर से शुरू होता है और सभी बच्चे छिप जाते हैं लेकिन क्या बिंग अपनी सू-सू रोक पाएगा या वह खेल रोक कर टॉयलेट ट्रेन पकड़ेगा... 45:51 गुडबाय कहना जब आमा सूला को घर ले जाने के लिए आती है तब बिंग और सूला गुडबाय नहीं कहना चाहते, इसलिए वे सूला के चमकीले जूते छिपाने का फैसला करते हैं ताकि वह घर न जा सके। बिंग एक जूते को टॉयलेट में छिपा देता है लेकिन वह पूरी तरह से गीला हो जाता है, जिससे सूला परेशान हो जाती है और उनका गुड-बाय बैड-बाय में बदल जाता है। क्या बिंग बैड-बाय को वापस गुड-बाय में बदलने का कोई तरीका खोज सकता है? 52:24 लो मैं चला बिंग और पैंडो को खेल के मैदान में एक नया चढ़ाई वाला झूला मिलता है। इसमें चढ़ाई है, थोड़ी ढिलमिल, और एक डगमग पुल भी। लेकिन जब बिंग स्लाइड के ऊपर पहुँचता है, तो यह बहुत ऊँचा होता है! क्या पैंडो और हॉपिटी वूश बिंग को दिखा सकते हैं कि नीचे फिसलने में कितना मज़ा आ सकता है? 58:57 दिल बिंग और सूला घर के चारों ओर अपनी फ़ेविट चीज़ों पर दिल के आकार की स्टिकी लगा रहे हैं। बिंग को नारंगी रंग मिलता है क्योंकि सूला को पता है कि वह उसका फ़ेविटिस्ट रंग है। सूला ने फैसला किया कि बिंग के कमरे में सब कुछ उसका फ़ेविट है और यहां तक कि वह हॉपिटी वूश को भी स्टिकी कर देती है! बिंग नाराज़ है क्योंकि हॉपिटी उसका सबसे फ़ेविट है और वह उसे शेयर नहीं करना चाहता है। क्या सूला बिंग को बेहतर महसूस कराने का कोई तरीका ढूंढ पाएगी? बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi | बच्चों के लिए कार्टून ***** बिंग से संबंधित और देखें:: ▶️ बिंग: फुल एपिसोड: https://bit.ly/BingHindiEpisodes ▶️ बिंग: फुल एपिसोड का संकलन: https://bit.ly/BingHindiEpisodeCompil... ▶️ बिंग: कहानियाँ: https://bit.ly/BingHindiStories ▶️ बिंग: सर्वश्रेष्ठ अंश: https://bit.ly/BingHindiBestBits #बिंगहिन्दी #बिंगएपिसोड #binginhindi ***** बिंग के ऑफ़िशियल हिन्दी यूट्यूब चैनल – जो की बिंग, सूला, फ़्लॉप, पैंडो और उनके सभी दोस्तों का घर है – में आपका स्वागत है। बिंग एक प्री-स्कूल बच्चा है जिसे अपने दोस्तों के साथ खेलना बहुत पसंद है। उसे नयी-नयी चीजें आज़माना पसंद है, और उसमें ज़िंदगी को जानने की ललक है। बिंग जिज्ञासु, नेक और ईमानदार बच्चा है, और क्योंकि वह उम्र में अभी छोटा है, वह अक्सर चीज़ों को पहली बार अनुभव कर रहा होता है। यह सच है की कभी-कभी उसको छोटी-मोटी टक्कर, या छलकाव, या अचानक से आयी हुई निराशा का सामना करना पड़ता है। और ऐसे मौक़ों पर यह आमतौर पर बिलकुल साफ़ पता लगता है कि वह क्या महसूस कर रहा है। बिंग के साथ है फ़्लॉप, जो धैर्य, विनम्रता और दयालुता लाता है, और जो हमेशा चीजों को बेहतर बनाता है। बिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार-विजेता टीम द्वारा, शिक्षा विशेषज्ञ और बाल-विकास विशेषज्ञों के सहयोग के साथ, लिखा और निर्मित किया गया है। यह शृंखला जीवन के छोटे-छोटे पलों की बड़ी कहानियों पर केंद्रित है, और छोटे बच्चों को स्वस्थ सामाजिक और भावनात्मक विकास का आनंद लेने में मदद करने के लिए रचित की गयी है। ➡️ वेबसाइट: https://www.bingbunny.com ➡️ Instagram:   / bingbunny   ➡️ Facebook:   / bingbunny   © ACAMAR FILMS LIMITED