Перейти к содержимому

Loan for Women for Business | महिलाओं के लिए TOP 5 बिज़नेस लोन | OkCredit

OkCredit

0:00 / 0:00

Loan for Women for Business | महिलाओं के लिए TOP 5 बिज़नेस लोन | OkCredit

7 861 просмотр · 4 года назад
OkCredit
340 тыс. подписчиков
7 861 просмотр · 4 года назад
Loan for Women for Business | महिलाओं के लिए TOP 5 बिज़नेस लोन | OkCredit अन्नपूर्णा योजना - अन्नपूर्णा लोन के तहत वो महिलाएँ आती हैं जिन्हें फ़ूड से सम्बंधित कारोबार करना है, जैसे फ़ूड कैटरिंग आदि। इस योजना के तहत अधिकतर लोन अमाउंट 5 हज़ार तक का है। जिसे की 36 महीनों में यानी, 3 साल में वापस करना होता है। इस योजना में भी आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए। ये लोन CGTMSE योजना के अंतर्गत आता है, इसलिए इसमें सिक्योरिटी/ गारंटी की ज़रूरत नहीं है। #MahilaLoan #GovtLoan #MSME 3 - स्त्री शक्ति पैकेज स्कीम : महिलाओं को सशक्त बनाने व महिला उधमिता को प्रोत्साहित करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा शुरू की गई है स्त्री शक्ति पैकेज स्कीम। यह लोन स्कीम उन महिलाओं के लिए है जिनमें महिलाओं का स्वामित्व 50% से अधिक है। इस स्कीम का इंटरेस्ट 11.20% रेट से शुरू होता है। आवेदक इस लोन के लिए नज़दीकी ब्रांच में जाकर ओर अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं। स्त्री शक्ति लोन स्कीम के तहत किसी एक महिला द्वारा या एक महिला से अधिक महिलाओं द्वारा प्रबंधित लघु उधम, स्वामित्व वाली कम्पनी, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी आदि जिनमें महिलाओं का स्वामित्व 51% से अधिक है, वो इन योजना के पात्र मानें जाएँगे। ऐसी महिलाएँ जो रिटेल के बिज़नेस के लिए लोन लेना चाहती हैं, रिटेल ट्रेडर्स 50 हज़ार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक का ऋण इस योजना के अंतर्गत ले सकती हैं। व्यापारिक उधम भी 50 हज़ार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक का लोन ले सकती हैं। पेशेवर महिलाएँ 50 हज़ार रुपए से लेकर 25 लाख रुपए तक का लोन इस स्कीम के माध्यम से ले सकती हैं। स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज़ से जुड़ी महिलाएँ भी इस स्कीम के ज़रिए 50 zaar से 25 लाख तक का लोन ले सकती हैं। स्त्री शक्ति स्कीम पैकेज के अंतर्गत 10 लाख रुपए तक का लोन Collateral Free रहने का प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं : http://www.nari.nic.in/hi 4- सेन्ट कल्याणी योजना : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इस योजना के तहत महिलाओं को मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस इंडस्ट्री में माइक्रो और स्मॉल-स्केल बिजनेस के लिए लोन दिया जाता है। साथ ही इसमें हैंडीक्राफ्ट मेकर्स, टेलर्स, डॉक्टर्स, ब्यूटी पार्लर्स, गारमेंट मेकिंग और ट्रांसपोर्ट बिजनेस आदि शामिल हैं। इस योजना के तहत महिला उद्यमी 1 करोड़ तक लोन ले सकती है। इसमें इंटरेस्ट रेट 7.40% से शुरू होता है। एक करोड़ तक लोन की सुविधा बता दें कि सेंट कल्याणी योजना (Cent Kalyani Scheme) के तहत महिला उद्यमी (Entrepreneurs) को कम से कम एक करोड़ तक लोन की सुविधा (Loan facility) दी जाती है। साथ ही इस योजना के तहत ब्याज 9.70% दर तक का होता है। अगर महिला अपना नया उद्यम (Business) शुरू करना चाहती हैं या फिर उसे संशोधित करना चाहती हैं, तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank Of India) के द्वारा उन्हें लोन की डीएचएस योजना (DHS Plan) का लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत यह लोन उन महिला उद्यमियों (Entrepreneurs) द्वारा लिया जा सकता है जो गांव, लघु और मध्यम उद्योगों, स्वरोजगार, कृषि खुदरा व्यापार जैसे व्यवसायिक उद्यमों में शामिल होती हैं। इस स्कीम से जुड़ी ओर अधिक जानकारी हासिल करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें और इससे जुड़ी वेबसाइट पर विज़िट करें : https://www.centralbankofindia.co.in/... 5- भारतीय महिला बैंक बिज़नेस लोन : इस स्कीम उन महिलाओं के लिए है जो रिटेल में और MSME में अपना बिज़नेस शुरू करना चाहती हैं। इसके तहत मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री जे लिए अधिकतम 20 करोड़ रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है। इस स्कीम के लिए सस्ती दरों पर विशेष ऋण की सुविधा दी जाती है, जिसपर 0.25% तक की छूट दी जाती है। इसमें इंटरेस्ट रेट 10.15% से 13.65% सालान तक जाता है। महिला उद्यमियों को ब्याज दर में 25 प्रतिशत की रियायत दी जाती है। अधिकतम 7 साल तक एक लचीला पुनर्भुगतान प्रदान करता है। अगर आपका लोन राशि से कम है, तो इस स्थिति में किसी भी चीज को गिरवी रखने की ज़रूरत नहीं है। भारतीय महिला बैंक बिजनेस लोन योजना के लिए पात्रता : इस स्कीम के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं जैसे कि - एकमात्र स्वामी, साझेदारी, Ltd./ Ltd कंपनी, को-ऑप समाज 6 - स्टैंड-अप इंडिया स्‍कीम : अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिला कारोबारी आर्थिक रूप से इतना सक्षम नही होते हैं कि वह अपना कारोबार खुद से बढ़ा सकें। ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा स्टैंड अप इंडिया लोन योजना शुरु की गई है। इस योजना का मकसद देश में कारोबार को बढ़ावा देना है। इस स्कीम का लाभ उन लोगों को दिया जाता है जिनके पास इनोवेटिव बिज़नेस आइडियाज़ हैं। इस स्‍कीम के तहत 10 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है। चलिए जानते हैं इस योजना ला लाभ कौन ले सकता है : आवेदक को एससी/एसटी या महिला उद्यमी होना अनिवार्य है। आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए। स्‍कीम के तहत लोन केवल ग्रीन फील्‍ड प्रोजेक्‍ट के लिए उपलब्‍ध है यानी की लाभार्थी का पहला वेंचर। इस लोन की सुविधा सर्विस, मैन्युफैक्चरिंग या ट्रेडिंग सेक्टर के लिए उपलब्ध कराई गई है। लोन लेने वाले को किसी भी बैंकिंग या वित्तीय संस्थान से डिफॉल्‍टर नहीं होना चाहिए। इस स्कीम के बारे में ओर अधिक जानकारी लेने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं : https://www.standupmitra.in/